Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रिंग रोड के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक राजीव लोचन चौरसिया (38 वर्ष) हरिहरपुर रिंग रोड के पास अपने ट्रक को खड़ा कर किसी कार्य से नीचे उतरे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में सीधे टकरा गया। टक्कर (Varanasi) इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Varanasi: इलाज के दौरन मौत
घटना (Varanasi) की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें अधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस (Varanasi) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र (Varanasi) में शोक का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
