• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

मौनी अमावस्या कल: मौन धारण करके श्रद्धालु गंगा में लगायेंगे डुबकी

by Abhishek Seth
January 20, 2023
in धर्म कर्म
0
मौनी अमावस्या कल: मौन धारण करके श्रद्धालु गंगा में लगायेंगे डुबकी
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मौन रख कर दान करने से मिलता है दुगना पुण्य
  • प्रयागराज के अलावा काशी के दशाश्वमेधघाट पर भी उमड़ेगी भीड़
  • 21 को श्रद्धालु रखेंगे मौन व्रत

राधेश्याम कमल

वाराणसी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मौनी अमावस्या के रूप में जानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि मनु ऋषि का जन्म इसी दिन हुआ था। इसके फलस्वरूप मनु से ही मौनी शब्द की उत्पत्ति मानी गई है। मौनी अमावस्या पर वैसे तो प्रयागराज में स्नान करने का फल बताया गया है लेकिन काशी के दशाश्वमेधघाट पर भी मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने का फल श्रद्धालुओं को उतना ही मिलता है। प्रयागराज में माघ मेला को लेकर साधु-संतों व महात्माओं ने वहां पर डेरा व तंबू डाल रखा है। मौनी अमावस्या पर जहां प्रयागराज में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगायेंगे वहीं काशी के दशाश्वमेधघाट समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य के भागी बनेंगे। बहुत सारे लोग जो माघ मास में प्रयागराज नहीं जा पाते हैं वह काशी में ही रह कर गंगा स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति करते हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषविद् पं. विमल जैन के मुताबिक इस दिन मौन धारण करके गंगा स्नान किया जाता है। अगर मौन धारण करके अपने आराध्य देवी देवता की आराधना की जाये तो इसका फल दुगना हो जाता है। मौन धारण करके व्रत का पारण किया जाय तो व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति मिलती है। इसी दिन शनैश्वरी अमावस्या भी पड़ रही है। शनिवार के दिन मौनी अमावस्या का अनूठा संयोग बन रहा है। इस दिन पितृ दोष व कालसर्प दोष निवारण करने का भी विशेष दिन है।

पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से मिलेगी खुशहाली

आज के जिन भगवान शिव, भगवान विष्णु तथा पीपल वृक्ष की भी पूजा करने का विधान है। इस दिन पीपल वृक्ष को जल से सींचन करके 108 बार परिक्रमा करने से खुशहाली मिलती है। पीपल के वृक्ष में भगवान शिव, भगवान विष्णु व ब्रह्मा का वास रहता है। इसलिए भी इस दिन पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर उसका सींचन करना चाहिए। इस बार अमावस्या तिथि 20 जनवरी को अर्धरात्रि के पश्चात 6.18 बजे पर लगेगी जो कि अगले दिन शनिवार 21 जनवरी को अर्धरात्रि के पश्चात 2.24 मिनट तक रहेगी। 21 जनवरी को सम्पूर्ण दिन अमावस्या तिथि का मान रहेगा। इस दिन भगवान शिव का रुद्र्राभिषेक व भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों की भी पूजा करने के साथ ही उन्हें जल तर्पण किया जाता है।

ब्राह्मणों को करें विविध वस्तुओं का दान

ज्योतिषी आचार्य पं. वेद प्रकाश मिश्र के अनुसार इस दिन ब्राह्मणों को विविध वस्तुओं जैसे चावल, चीनी, मिश्री, दूध व खोवे से बनी मिठाइयां, सफेद वस्त्र, चांदी व अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहता है। भूदेवों का चरणस्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। किसी भी कारणवश यदि ब्राह्मणों को घर पर न बुला सकें तो इस स्थिति में उन्हें भोजन सामग्री व दक्षिणा देने से फल की प्राप्ति होती है।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Saawan 2023
    Saawan 2023: चार जुलाई से शुरू होगा सावन, बाबा दर्शन…
  • Ganga Dussehra
    Ganga Dussehra : आस्था की डुबकी लगाकर भक्त्तों ने…
  • Harishayani Ekadashi
    Harishayani Ekadashi: मांगलिक कार्यों पर लगेगा…
  • mahashivratri
    महाशिवरात्रि 2023: इस वर्ष बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का…
  • 21BB1
    मौनी अमावस्या: गंगा घाट पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
Previous Post

थिरकने पर मजबूर कर देगा सूरज जुमानी-रीवा अरोड़ा स्टारर गाना ‘काली तेरी…’

Next Post

Mission Majnu Review: दमदार स्टारकास्ट, कमजोर कहानी नहीं जगा पाई रोमांच

Next Post
Mission Majnu Review: दमदार स्टारकास्ट, कमजोर कहानी नहीं जगा पाई रोमांच

Mission Majnu Review: दमदार स्टारकास्ट, कमजोर कहानी नहीं जगा पाई रोमांच

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.