• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home एंटरटेनमेंट मूवी रिव्यु

Mission Majnu Review: दमदार स्टारकास्ट, कमजोर कहानी नहीं जगा पाई रोमांच

by Abhishek Seth
January 20, 2023
in मूवी रिव्यु
0
Mission Majnu Review: दमदार स्टारकास्ट, कमजोर कहानी नहीं जगा पाई रोमांच
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। शेरशाह फिल्म के बाद जिस सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोग भूल चुके थे, मिशन मजनू ने उसकी यादें फिर से ताजा कर दीं।

सिद्धार्थ और रश्मिका की इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। एक ओर जहां सिद्दार्थ एक्शन हीरो के रोल में फीट बैठ रहे हैं, वहीँ रश्मिका दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद बॉलीवुड में अपनी नई पारी खेल रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद से ही लोगों में इसे लेकर उत्सुकता हो रही थी। सभी को बस 20 जनवरी का ही इंतज़ार था।

कहानी

वैसे तो बॉलीवुड में रॉ पर आधारित कई जासूसी फ़िल्में बनी हैं। लेकिन ‘मिशन मजनू’ उनसे एकदम अलग है। फिल्म की कहानी रॉ के जाबांज ऑफिसर अमनदीप सिंह उर्फ़ तारिक अली की है। वह पाकिस्तान के साथ 1971 की जंग से पहले देश के एक ज़रूरी और बड़े जासूसी मिशन पर तैनात है। अमनदीप देश के लिहाज से ज़रूरी सूचनाएं निकालने के लिए पाकिस्तान जाता है। वहां पहुँचने के साथ ही भारत का अमनदीप वहां तारिक अली बन जाता है। वह रोजी रोटी के लिए दर्जी और तमाम तरह के कई काम करते हुए पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसरों के घरों में घुस जाता है। जहां से वह ज़रूरी सूचनाएं निकाल कर इंडिया भेजता है।

फिल्म में एक ओर जहां देशभक्ति दिखाई गई है, वहीँ दूसरी ओर फिल्म में एक उम्दा लव स्टोरी भी है। तारिक एक अंधी पाकिस्तानी लड़की नसरीन को दिल दे बैठता है और उससे शादी भी कर लेता है। रॉ का जासूस दिल हार जाता है और वह असमंजस में फंस जाता है। एक ओर प्रेम तो दूसरी ओर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी। वह जिस मिशन पर है, वह कितना खतरनाक है, ये आपको फिल्म देखने पर मालूम होगा। हिन्दुस्तानी सिपाही अमनदीप तारिक बनकर दुश्मनों कई कैसे सफाया करता है, इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

क्यों देखें

रॉ के जासूसी की अब तक ढेरों फ़िल्में बन चुकी हैं। इस फिल्म में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्शन के साथ ही रश्मिका की भी एक्टिंग लुभा सकती है। सिद्दार्थ को लोग शेरशाह के समय से पसंद करने लगे हैं। थैंक गॉड से लोगों को थोड़ी निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इस कमी को मजनू का यह मिशन पूरा करेगा। रश्मिका मंदाना फिल्म में बेहद खुबसूरत दिखी हैं। उन्होंने एक अंधी लड़की नसरीन का किरदार निभाया है, जो बाद में तारिक से निकाह कर लेती है। रोमांटिक कहानी के साथ जासूसी और एक्शन फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो ये फिल्म ज़रूर देखें।

कमजोरी

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी कहानी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दर्शक ‘एक था टाइगर’, ‘राजी’ और ‘रॉ’ जैसी फ़िल्में पहले ही देख चुके हैं। कहानी में थोड़े नए पन की आवश्यकता थी। जो कि फिल्म को कमजोर बनाती है। दूसरी ओर इस टाइप के फिल्मों को ओटीटी का रुख न करके थिएटर में रिलीज़ कर कमाई के नए रिकॉर्ड्स कायम करना चाहिए था। सिद्धार्थ ने इस फिल्म में एक्शन हीरो के तौर पर अच्छी एक्टिंग की है। रश्मिका फिल्म खुबसूरत दिखी हैं। उनके पास करने को बहुत कुछ था। लेकिन उनकी कहानी पाकिस्तान तक ही सीमित हो कर रह गई। हालांकि रश्मिका को अभी बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में लम्बी पारी खेलनी है। उम्मीद है यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर अच्छा बिज़नेस करेगी।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Adipurush Trailer Review
    Adipurush Trailer Review: नए VFX के साथ दिखी…
  • AAYAR-CANTEEN 3
    तमिल समागम विशेष: काशी की परम्परागत स्वाद पर अय्यर…
  • Mission-2024
    Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
  • sangharsh-2
    Sangharsh-2: बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रहा…
  • Mission 2024
    Mission 2024: बहुभोज के बहाने ओपी राजभर का शक्ति…
Previous Post

मौनी अमावस्या कल: मौन धारण करके श्रद्धालु गंगा में लगायेंगे डुबकी

Next Post

डबल इंजन की सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ: जेपी नड्डा

Next Post
डबल इंजन की सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ: जेपी नड्डा

डबल इंजन की सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ: जेपी नड्डा

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.