Russia-Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर भरत ने बड़ी भूमिका निभायां है। भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए तीन-हिस्सों वाली योजना का प्रस्ताव रखा है। दरअसल, पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कीव यात्रा के दौरान नई दिल्ली ने यूक्रेन को युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने पुष्टि की कि कीव को नई दिल्ली से ऐसा प्रस्ताव मिला है। उन्होंने इसे रूस के साथ युद्ध खत्म करने के मकसद से शुरू की गई चार अंतरराष्ट्रीय पहलों में सबसे व्यापक बताया हैं।
यूक्रेन को अलग-अलग देशों से मिले युद्धविराम प्रस्ताव
इस दौरान बताया गया कि Russia-Ukraine यूक्रेन को तुर्किए, मिस्र और अमेरिका से भी संभावित युद्धविराम प्रस्ताव मिले हैं। सिबिहा ने कहा कि कीव युद्धविराम के लिए अलग-अलग तरीकों पर विचार करने को तैयार है, लेकिन किसी भी समझौते में न सिर्फ लड़ाई-झगड़े बल्कि ऊर्जा और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमलों और काला सागर की स्थिति को भी शामिल किया जाना चाहिए।

वहीं उनके ये बयान तब आया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास यूक्रेन Russia-Ukraine के साथ युद्ध खत्म करने के लिए आपसी सहमति वाले… समाधान खोजने के बेहतरीन विचार हैं। उन्होंने संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों के साथ-साथ तटस्थ रुख बनाए रखने के लिए भी पीएम मोदी की तारीफ की।

Russia-Ukraine प्रस्ताव में क्या है?
मीली जानकारी के अनुसार, भारत की तीन-भागों वाली युद्धविराम योजना का मकसद ऊर्जा सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमलों को रोकना, काला सागर के बंदरगाहों से अनाज और ऊर्जा की आपूर्ति बनाए रखना और इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमलों को खत्म करना है।

भारत का प्रस्ताव मिस्र और तुर्किए के प्रस्तावों से अलग है। उनके प्रस्ताव मुख्य रूप से कमर्शियल जहाजों पर हमलों को रोककर ब्लैक सी से अनाज की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, अमेरिका का प्रस्ताव एनर्जी सीजफायर (ऊर्जा क्षेत्र में युद्धविराम) पर केंद्रित है।
ये भी पढ़े:- RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे,
ऐसें में इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत सिर्फ वकालत करने से आगे बढ़ चुका है और तनाव कम करने के लिए मॉस्को और कीव दोनों के साथ व्यावहारिक बातचीत कर रहा है।
