• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

PM Modi Kashi 42th Visit: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी करेंगे काशी की प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं से संवाद, 40 मिनट तक होगी बातचीत

by Abhishek Seth
September 22, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
PM Modi Visit to Kashi
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Kashi 42th Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। वह यहां करीब 40 मिनट तक स्वयं सहायता समूह के साथ ही प्रबुद्ध वर्ग की लगभग पांच हजार महिलाओं के साथ महिला आरक्षण बिल पर संवाद करेंगे।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संवाद करेंगे। बिल पास होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से महिला आरक्षण पर अपनी बात रखेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित इस संवाद में वाराणसी और आसपास के जिलों की महिलाएं शामिल होंगी।

PM Modi Kashi 42th Visit

PM Modi Kashi 42th Visit: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बनाया जा रहा पंडाल

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में पहले हैलीपैड बनाने का काम शुरू हुआ था। गुरुवार को हैलीपैड लगभग तैयार भी हो चुका था। दोपहर बाद अचानक प्रशासनिक अमले ने हैलीपैड का काम रोकवा दिया और आनन-फानन में पंडाल बनाने का काम शुरू हुआ। पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर अब सम्पूर्णानंद के बजाय पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से चलकर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां महिलाओं से संवाद के लिए मंच बनाया जा रहा है। मंच पर पीएम मोदी (सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बनाया जा रहा पंडाल) के साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहेंगे।

पीएम का महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम (PM Modi Kashi 42th Visit) को देखते हुए यहां सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बन रहे पंडाल में प्रकाश के लिए लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है। यह पहला मौका होगा जब महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद काशी में पीएम किसी कार्यक्रम में महिलाओं से रुबरू होंगे। महिलाएं उनका आभार जताएंगी। मैदान पर फ्लड लाइट्स लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। यहां संवाद के लिए मंच बनाया जा रहा है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

PM Modi Kashi 42th Visit: गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का भव्य स्वागत

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को काशी आगमन (PM Modi Kashi 42th Visit) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया जाएगा। पीएम के स्वागत में एक हजार छोटे-बड़े होर्डिंस एवं 10 हजार झंडों से पूरे संसदीय क्षेत्र को सजाया जा रहा है। गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी करीब 1600 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

PM Modi Kashi 42th Visit

पीएम मोदी गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे तो सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि में महिलाओं के साथ संवाद। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में वाराणसी समेत यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण (PM Modi Kashi 42th Visit) कर बच्चों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

पुलिस लाइन से रुद्राक्ष तक पीएम की भाजपा महिला मोर्चा करेंगी स्वागत

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियां शनिवार को पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच विभिन्न प्वाइंट पर काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करेंगी।

    गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत की व्यवस्था (PM Modi Kashi 42th Visit) में लगी मोर्चा की कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच कई स्वागत प्वाइंट बनाए गये हैं। जिनमें पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा एवं सिगरा स्थित शास्त्री पार्क पर प्रमुख हैं।

    इन प्वाइंटों पर डमरू, शंखनाद, ढोल-तासा के बीच पुष्प वर्षा कर मोर्चा की कार्यकत्रियां पीएम मोदी का स्वागत करेंगी। वे तख्तियों के माध्यम से पीएम आभार प्रकट भी करेंगी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, आयुषी श्रीमाली, पूजा दीक्षित, अपराजिता सोनकर, शालिनी यादव, प्रियंका दुबे, सुनीता सिंह, पूजा पांडेय, प्रीति पुरोहित, नेहा कक्कड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

    Subscribe our Channel

    Related Posts:

    • Heavy Rain
      PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
    • Baba Vishwanath
      PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
    • CM in Ballia
      CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
    • (Nari Shakti Vandan)
      Nari Shakti Vandan: 'माताओं-बहनों की ताकत से कांप…
    • PM Modi
      ये परिवारवादी दल महिलाओं को...PM Modi का वाराणसी में…
    • Liberation Day of Dadra and Nagar Haveli
      कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
    Previous Post

    Bhelupur Dakaiti Case: बर्खास्त पुलिस कर्मियों की जमानत अर्जी खारिज, चार माह पूर्व भेलूपुर में डेढ़ करोड़ की हुई थी डकैती

    Next Post

    International Stadium: 325 करोड़ की लागत से काशी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, शिलान्यास कार्यक्रम में मोदी संग शामिल होंगे कई दिग्गज

    Next Post
    International Stadium

    International Stadium: 325 करोड़ की लागत से काशी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, शिलान्यास कार्यक्रम में मोदी संग शामिल होंगे कई दिग्गज

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव