• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

‘प्रधानमंत्री की डिग्री कोई मुद्दा नहीं’ शरद पवार ने विपक्ष को दिया एक और झटका

by Jansandesh Times
April 10, 2023
in राजनीति
0
Political Crisis
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अडानी (Adani) मसले पर विपक्ष के मोदी सरकार के खिलाफ अभियान को ठेंगा दिखाने के बाद बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार  ने एक और मुद्दा उनके हाथ से छीन लिया है। अब शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठा रहे नेताओं की आलोचना करते हुए दो टूक लहजे में कहा कि ऐसे मामलों पर समय बर्बाद किया जा रहा है। देश के समक्ष कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं,  जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackery) और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कॉलेज की डिग्री को लेकर उन पर निशाना साधा हुआ है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तो इसी मसले पर गुजरात उच्च न्यायालय ने 25,000 रुपये का जुर्माना तक लगाया था। उद्धव ठाकरे ने पूछा था कि भला ऐसा कौन सा कॉलेज होगा, जो गर्व महसूस नहीं करे कि उनके कॉलेज से प्रधानमंत्री ने पढ़ाई की है।

आमजन से जुड़े मुद्दे उठा केंद्र सरकार को घेरें

शरद पवार ने कहा कि बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। नेता उन मुद्दों से दूरी बनाकर और अच्छा कर सकते हैं जो गैर मुद्दे हैं या जिन पर बाद में भी बहस हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘आज कॉलेज की डिग्री का सवाल अक्सर पूछा जा रहा है। आपकी डिग्री क्या है, मेरी डिग्री क्या है। क्या ये राजनीतिक मुद्दे हैं?’ पवार ने कहा, ‘बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महंगाई पर केंद्र सरकार की आलोचना करें।।। अन्य महत्वपूर्ण मामले देखें। धर्म और जाति के नाम पर लोगों के बीच मतभेद पैदा किए जा रहे हैं। बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र में फसलों को बर्बाद कर दिया है। हमें इन पर चर्चा की जरूरत है।’

अडानी का समर्थन कर पहले दिया था बड़ा झटका

शरद पवार की यह दूसरी ऐसी टिप्पणी थी जिसने उन मुद्दों की हवा निकाल दी, जिसके आधार पर कुछ विपक्षी दल मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शरद पवार अडानी समूह के समर्थन में दृढ़ता से सामने आए। अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट  की आलोचना की। साथ ही कहा कि जेपेसी डांट से बेहतर जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अडानी-हिंडनबर्ग विवाद की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि शरद पवार की पार्टी के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन सभी विपक्षी दल अभी भी अडानी मसले की जेपीसी जांच पर एकजुट हैं।

पीएम मोदी की डिग्री पर आप पार्टी के तेवर और सख्त

हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पीएम मोदी की डिग्री पर अपने तेवर और आक्रामक कर लिए हैं। आप ने रविवार से ‘अपनी डिग्री दिखाओ’ अभियान शुरू किया और भाजपा नेताओं को भी ऐसा करने की चुनौती दी है। आप विधायक आतिशी ने दिल्ली में कहा, ‘हम आज एक अभियान शुरू कर रहे हैं। आपके नेता आपको हर रोज अपनी डिग्री दिखाएंगे। मेरे पास दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री और ऑक्सफोर्ड से दो मास्टर डिग्री है। ये सभी असली हैं।’  उन्होंने कहा, ‘मैं सभी नेताओं से खासकर भाजपा नेताओं से अपनी डिग्री दिखाने के लिए कहना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आप का हर नेता अपनी डिग्री दिखाएगा।’

Related Posts:

  • shrad pawar
    Sharad Pawar का एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा,…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Uniform Civil Code
    समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
  • Political Crisis
    Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति…
  • Uniform Civil Code
    Uniform Civil Code: क्या है 'समान नागरिक संहिता'?…
Previous Post

इजराइल से आये जेब्रा की मौत से चिड़ियाघर प्रशासन हुआ मौन

Next Post

बसपा प्रमुख मायावती ने निकाय चुनाव को लेकर किया प्रेस कॉफ्रेंस

Next Post
बसपा प्रमुख मायावती ने निकाय चुनाव को लेकर किया प्रेस कॉफ्रेंस

बसपा प्रमुख मायावती ने निकाय चुनाव को लेकर किया प्रेस कॉफ्रेंस

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव