• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Thursday, August 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Sharad Pawar का एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

by Jansandesh Times
May 2, 2023
in देश-विदेश
0
Sharad Pawar का एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा, महाराष्ट्र में गरमाई सियासत
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sharad Pawar के एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी समेत पूरे महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। आज से ठीक 24 साल पहले पार्टी गठन के साथ ही शरद पवार ने कमान संभाली थी। मुंबई में आज अपनी आत्मकथा विमोचन के दौरान महाराष्ट्र के क्षत्रप और मराठी मानुस शरद पवार ने कहा कि  वह 1999 से पार्टी के अध्यक्ष हैं, लेकिन अब वह अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं। मेरे साथियों, भले ही मैं पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं हो रहा हूं। मैं कार्यक्रमों, बैठकों में हिस्सा लेता रहूंगा। चाहे मैं पुणे, बरामती, मुंबई, दिल्ली या भारत के किसी भी भाग में रहूं, मैं पहले की तरह आप सभी के लिए सहज और सरल रूप से उपलब्ध रहूंगा। शरद पवार भले ही अध्यक्ष पद से हटने का मन बना लिया हों, पर उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का नाम घोषित नहीं किया है। बल्कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की सिफारिश की है।

उन्होंने पार्टी के भीतर ही एक कमेटी गठित करने की मांग की है, इस कमेटी में प्रफुल्ल पटेल, छग्गन भुजवल, अजित पवार, सुप्रिया सोले समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि आखिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। किसकी अगुवाई में एनसीपी आगे का काम करेगी। अगर पार्टी के उत्तराधिकारी की बात करें तो फिलहाल दो नाम सबसे आगे हैं। उसमें पहला नाम उनकी बेटी सुप्रिया सोले और दूसरा उनके भतीजे अजित पवार हैं। 

सियासी संकट से जूझ रही एनसीपी

करीब चार दशक से महाराष्ट्र और देश की सियासत में अपना लोहा मनवाने वाले शरद पवार के अचानक अध्यक्ष पद छोड़ने से पार्टी और महाविकास अघाड़ी भी अचरज में हैं। यह बात कोई समझ नहीं पा रहा है कि मराठा क्षत्रप पवार ने आखिर पद से इस्तीफा क्यों दे दिया। क्या शरद पवार पार्टी को टूटने से बचाने के लिए ऐसा फैसला लिया है या फिर नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए पद छोड़ा है। यह बात तो भविष्य की गर्त में हैं, लेकिन इतना तय है कि एनसीपी पिछले कुछ समय से सियासी संकट से जूझ रही है। ऐसा इसलिए की पिछले कुछ दिनों पहले ही खबर थी कि अजित पवार एनसीपी के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, अजित पवार ने इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि वह एनसीपी के साथ हैं, थे और आगे भी रहेंगे। 

क्या टूटने से बच जाएगी एनसीपी 

2024 में लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार ने सियासी गुगली फेंकते हुए दिल्ली से महाराष्ट्र तक हलचल मचा दी हो, लेकिन इसके पीछे बड़ी वजह एनसीपी के टूटने से बचाने की कवायद बताई जा रही है। कई मौके पर शरद पवार के भतीजे अजित पवार अपने चाचा से नाराज भी हुए हैं। 2019 में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के दौरान भी अजित पवार सीएम की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह बाजी मार ली थी। इससे पहले भी कई मौके आए जब अजित पवार राज्य की कमान संभालने की इच्छा अपने चाचा के सामने रख चुके थे, फिर भी उन्हें यह अवसर नहीं मिला। 2020 में तो अजित पवार ने रातोरात बीजेपी के साथ महाराष्ट्र में सरकार गठन भी कर लिया। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अजित पवार उप मुख्यमंत्री की शपथ भी ले ली। हालांकि, बहुमत साबित नहीं होने पर सरकार गिर गई। तब से माना जा रहा है कि अजित पवार एनसीपी से खफा हैं।

हालांकि, शरद पवार के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अजित पवार ही पार्टी की कमान संभालेंगे। क्योंकि अजित पवार को चाचा शरद पवार ने ही राज्य की राजनीतिक जमीन पर उतारा था। शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले दिल्ली की राजनीति दी थी, जबकि अजित पवार को राज्य की राजनीति में स्थापित किया था। अजित पवार सुप्रिया सुले से 10 साल बड़े हैं और जनता में उनकी पकड़ मजबूत है। साथ ही जमीन पर काफी सालों से काम कर रहे हैं। ऐसे में अजित को एनसीपी की कमान मिलती है तो पार्टी टूटने से बच जाएगी। क्योंकि अजित आज सीनियर पवार के इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं से अपील की कि वह उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद पड़ रहने का आग्रह नहीं करें। अजित पवार ने कहा कि पवार साहब के हमारे नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में नई पीढ़ी आगे का नेतृत्व संभालेगी। 

कमेटी करेगी अध्यक्ष का निर्णय

अगला एनसीपी चीफ कौन होगा ये कमेटी के निर्णय के बाद ही तय होगा। इस कमेटी में अतिज और सुप्रिया दोनों भी शामिल हैं, ऐसे में पार्टी और कमेटी के सामने अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाना चुनौती होगी। 

जब शरद ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

दरअसल, शरद पवार की सियासत भाजपा विरोधी रही है। 1999 में सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनान के नाम का सबसे पहले पवार ने ही विरोध किया था। पवार ने उसी वक्त कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी का गठन किया था। हालांकि, पवार ने 2004 में सोनिया गांधी को ही समर्थन दिया था। हाल ही में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद एनसीपी ने कांग्रेस और शिवसेना के साथ हाथ मिला लिया था। 2019 में सीनियर पवार ने बीजेपी के विरोध में महाविकास अघाड़ी का गठन किया और महाराष्ट्र की सियासत में करीब ढाई साल तक सत्ता चलाई।  ऐसे में पवार के इस्तीफे के बाद यह संदेश जाएगा सत्ता के साथ नहीं हैं। बल्कि मराठी मानुस के हक और लड़ाई के लिए महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक लड़ रहे हैं। 

क्या विपक्षी दलों का नेता बनना चाहते हैं शरद पवार?

भाजपा से अलग होने के बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी का गठन किया था। इसका नेतृत्व भी शरद पवार कर रहे थे। 45 साल से महाराष्ट्र की राजनीति में प्रभाव रखने वाले शरद पवार जानते हैं कि अगले साल आम चुनाव होने हैं। बीजेपी मात देने के लिए महाराष्ट्र में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। साथ ही विपक्षी एकता को एकसूत्र में बांधने के लिए भी देश में कई पार्टियां अलग थलग पड़ी हुई हैं। ऐसे में विपक्षी दलों को जोड़कर दिल्ली की राजनीति में फिर से प्रभाव जमाने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।  

Previous Post

अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष के ओर से बहस

Next Post

गुरुवार-शुक्रवार को बंद रहेगा बीएचयू अस्पताल

Next Post
BHU news

गुरुवार-शुक्रवार को बंद रहेगा बीएचयू अस्पताल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights