• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

जनपद में उत्सव के रूप में मनाया गया ‘नि:क्षय दिवस’

by Jansandesh Times
December 16, 2022
in वाराणसी
0
जनपद में उत्सव के रूप में मनाया गया ‘नि:क्षय दिवस’
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली, जाना स्वास्थ्य
  • ओपीडी में आए 4150 मरीज, 390 का लिया बलगम सैंपल
  • टीबी का इलाज संभव, पूरी अवधि में एक भी दिन न छूटे दवा – सीएमओ  

वाराणसी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के समस्त हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित मंडलीय, राजकीय चिकित्सालय और सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू में निक्षय दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। दिवस में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों का बलगम एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ० संदीप चौधरी ने बताया कि देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से हर 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिवस का उद्देश्य अधिक से अधिक टीबी मरीजों का चिन्हित कर उन्हें उपचार पर रखना, प्राइवेट नोटिफिकेशन में तेजी लाना, पोषण सामग्री व आर्थिक सहयोग से उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करना है। सीएमओ ने कहा कि टीबी का इलाज पूरी तरह से संभव है। टीबी की दवा पूरी अवधि तक लेना है और एक भी दिन दवा छूटनी नहीं चाहिए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और चिकित्सालयों में टीबी जांच की सुविधा मौजूद है।  

इस दिवस पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० पीयूष राय ने नगरीय सीएचसी दुर्गाकुंड, बीएचयू और नगरीय पीएचसी/हेल्थ वेलनेस सेंटर मँड़ुआडीह स्थित टीबी यूनिट का भ्रमण किया। सीएचसी दुर्गाकुंड पर उन्होने क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की और उनसे उपचार व भावनात्मक सहयोग के बारे में जानकारी ली। साथ ही वहाँ कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट, टीबी सुपरवाइज़र व अन्य स्टाफ को अधिक से अधिक मरीजों को नोटिफ़ाई करने और निक्षय पोर्टल पर आईडी बनाकर पंजीकृत करने के लिए निर्देशित किया। हरहुआ पीएचसी पर भी क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी। उन्होने बताया कि जनपद के 128 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं जिनके माध्यम से क्षय रोगियों को चिन्हित कर सम्पूर्ण उपचार, प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

500 रुपए की दी जाएगी आर्थिक सहायता

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े पाँच बजे प्राप्त सूचना के अनुसार निक्षय दिवस पर जनपद के 128 हेल्थ वेलनेस सेंटर, 24 शहरी पीएचसी/हेल्थ वेलनेस सेंटर, आठों ब्लॉक स्तरीय पीएचसी-सीएचसी व अन्य राजकीय चिकित्सालयों पर 4150 मरीजों की ओपीडी हुई जिसमें से करीब 390 संभावित व्यक्तियों का बलगम सैंपल लिया गया। सभी सैंपल को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया। पॉज़िटिव व्यक्तियों का तत्काल प्रभाव से उपचार किया जाएगा। निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत करते हुये उन्हें हर माह 500 रुपये की पोषण के लिए आर्थिक सहायता डीबीटी के जरिये दी जाएगी।

डॉ० पीयूष ने बताया कि जनपद में प्राइवेट क्षेत्र में नोटिफिकेशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा ज़ोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइवेट क्षेत्र में जनवरी 2022 से अब तक 6000 क्षय रोगियों के लक्ष्य के सापेक्ष 4,674 क्षय रोगियों को नोटिफ़ाई किया जा चुका है। सरकारी क्षेत्र में 12,000 लक्ष्य के सापेक्ष 9,670 क्षय रोगियों को नोटिफ़ाई किया जा चुका है।

लक्षण – 

–              दो सप्ताह से लगातार खांसी

–              खांसी के साथ बलगम और खून आना

–              बुखार

–              वजन में लगातार कमी

–              भूख न लगना

–              रात में पसीना

–              सांस लेने में सीने में दर्द

–              बेचैनी और सुस्ती महसूस होना

बचाव –              

–              दवा समय से व पूरी अवधि तक लें

–              मास्क का इस्तेमाल करें

–              खांसने व छींकने के बाद हाथ धोएँ

–              बच्चों को बीसीजी का टीका लगवाएँ

–              टीबी की शिक्षा जरूर लें

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • TB-3
    Stop TB Partnership Meeting: टीबी के खिलाफ ग्लोबल…
  • WhatsApp Image 2022-12-01 at 6.29.27 PM
    नए साल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेंगे नए…
  • worl tb summit
    World TB Summit: 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत, बोले…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
Previous Post

क्षेत्रीय प्रबंधक ने दस इलेक्ट्रिक ई-बस चालकों व पांच अन्य को किया सम्मानित

Next Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे, 2800 किमी यात्रा कर चुके राहुल गांधी

Next Post
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे, 2800 किमी यात्रा कर चुके राहुल गांधी

'भारत जोड़ो यात्रा' के 100 दिन पूरे, 2800 किमी यात्रा कर चुके राहुल गांधी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.