• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Dhanteras: हर सेक्टर पर लक्ष्मी की कृपा, धन की हुई बरसात, रिकार्ड तोड़ मांग और बिक्री के चलते महंगाई की निकली हवा

by Abhishek Seth
October 29, 2024
in वाराणसी
1
Dhanteras
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanteras: धनतेरस पर्व तो है ही, यह साल-दर-साल उद्यम-व्यापार जगत के लिए एक सुनहरा अवसर भी बनता जा रहा है। यहीं वजह है कि मंगलवार को धनतेरस पर हर सेक्टर पर लक्ष्मी की कृपा इस कदर हुई कि धन की बरसात हो गयी। विभिन्न बाजारों में उमड़ी भीड़ ने महंगाई की हवा निकाल दी। खरीदारी का दौर देर रात तक ऐसा चला कि कारोबारियों की बल्ले-बल्ले रही। किश्तों और ब्याज मुक्त फाइनेंस योजनाओं के मुकाबले ग्राहकों ने नकदी भुगतान करने का जज्बा दिखाया। सराफा बाजार में सोना हीरो रहा तो डायमंड संग चांदी ने भी खूब लुभाया। बाजार पर गहरी नजर रखने वालों की मानें तो अकेले धनतेरस के दिन तो 10 अरब से अधिक का कारोबार हुआ होगा। एक पखवारे पूर्व से लेकर आज तक के कारोबार का आंकलन किया जाए तो करीब 30 अरब से अधिक का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विभिन्न बाजारों में निकली भीड़ ने इस बात का संकेत दिया कि भौतिकवादी युग में सुख-सुविधा की खातिर लोग, खासकर युवा वर्ग, मनपसंद आइटमों की खरीदारी में पॉकिट का ध्यान नहीं रखा। मौका दीपोत्सव पर्व धनतेरस का हो तो क्या कहने? बात चाहे सराफा बाजार का रहा हो या आटोमोबाइल्स सेक्टर, बर्तन बाजार की बात करें या इलेक्ट्रानिक सामानों, तैयार परिधानों, रियल एस्टेट, मिष्ठान, ड्राई फूट्स, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति, गिफ्ट आइटम, झालर, एलईडी स्ट्रिप्स, फर्नीचर, कृषि उत्पाद, रंग-रोगन समेत अन्य आइटमों की। रिकार्ड मांग और बिक्री के आगे महंगाई रफूचक्कर हो गयी। बनारस में रिटेलरों ने उम्मीद से अधिक कारोबार समेटा।

Dhanteras

बाजार सूत्रों की मानें तो इस बार गिफ्ट आइटमों में सोने के अलावा चांदी के नोटों, सिक्कों और मूर्तियों की डिमांड अधिक रही। ज्वेलर्स ने गोल्डेन चांस को भुनाते हुए खूब चांदी काटी। शाम होते-होते कई ज्वेलर्स के यहां सोने का पांच, 10 एवं 20 ग्राम वाले सिक्कों का स्टॉक समाप्त हो चुका था। ब्रिटिश कालीन चांदी के असली सिक्के ढूढें नहीं मिल रहे थे। डायमंड ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। पिछले धनतेरस के सराफा कारोबार में 20 फीसदी की दखल रखने वाली डायमंड ज्वेलरी ने इस बार 30 फीसदी का आंकड़ा छुआ। बाजार सूत्रों की मानें तो धनतेरस के दिन 100 किलो से अधिक सोने की बिक्री हुई। लोगों ने निवेश की खातिर जमकर सोना खरीदाा। जबकि चांदी की बिक्री भी कम नहीं रही।

इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में बूम दिखा। कंपनियों की स्कीमों का लाभ उठाते हुए लोगों ने फ्रिज, वांशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवेन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थियेटर, इंडक्शन चूल्हा आदि खरीदे। समस्त विभागों में आॅनलाइन टेंडरिंग, ई-रिटर्न आदि के चलते अबकी लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री में 40 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ। मोबाइल बाजार में भी बूम रहा। बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबा के मुकाबले स्टेनलेस स्टील के आइटमों की पूछ अधिक रही। इंडक्शन बर्तन, क्राकरी आइटम भी ग्राहकों ने पसंद किये। गैस चूल्हा, कूकर, मिक्सी खूब बिके। घर की सुंदरता निखारने के लिए होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, आर्टिफिशियल मालाएं, झालर-झूमर की बिक्री भी कमजोर नहीं थी।

Dhanteras

चूंकि एक पखवारे पूर्व से निकल रही मांग और बुकिंग को देखते हुए बेहतर बिक्री का अनुमान लगाकर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान एवं गोदाम में भरपूर स्टॉक भी कर लिया था। वजह साफ है कि यहां पर विविध आइटमों की प्रमुख मंडियां और थोक बाजार होने के कारण पूर्वांचल व बिहार के समीपवर्ती जिलों के फुटकर कारोबारी भी आकर जमकर खरीदारी करते हैं। लोकल ग्राहकी निकलती है सो अलग से। चूंकि करीब एक पखवारे पूर्व से ही सिर्फ आर्डर ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी थी। इसलिए थोक ही नहीं फुटकर कारोबार में बूम रहा।

रीयल एस्टेट में बूम नजर आयी। मकान की ख्वाहिश रखने वालों ने बहुमंजिली इमारतों में फ्लैट बुक कराएं या खरीदें। शेयर मार्केट में विभिन्न कमोडिटी एक्सचेंजों के स्थानीय टर्मिनलों पर सोने और जिंसों का जलवा दिखा। ब्रोकर्स और सब ब्रोकर्स की माने तो स्क्वायर अप नेचर की ट्रेडिंग में 250 करोड़ से अधिक का टर्नओवर हुआ जबकि 125 करोड़ रुपये से अधिक की फ्यूचर ट्रेडिंग हुई। ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी रेकार्ड तोड़ आॅनलाइन कारोबार किया।

Dhanteras

Dhanteras: ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बूम-बूम

दुपहिया और चार पहिया वाहनों में बनारसियों को नहीं पूर्वांचल के लोगों को खूब रास आया। विभिन्न कंपनियों ने बिक्री का अब तक का रेकार्ड तोड़ दिया। बैंक फाइनेंस के ‘पचड़े’ में पड़ने से बेहतर दर्जनों ग्राहकों ने नगद भुगतान में रुचि दिखाई। दोपहिया वाहन विके्रताओं की माने तो एडवांस बुकिंग कराने वालों ने धनतेरस के दिन डिलीवरी ली। अकेले एक दिन में करीब 1000-1100 दोपहिया वाहन देर शाम होते-होते सड़कों पर दौड़ने लगे थे। जबकि करीब एक पखवारे में 2500 से अधिक दोपहिया वाहन सड़क पर उतर चुकी है। चार पहिया वाहन विके्रताओं की मानें तो एक पखवारे में चार हजार से अधिक वाहन बिके। अकेले धनतेरस के दिन 2600-2800 चार पहिया वाहन सड़क पर उतरे। हालात यह रहे कि अंतिम समय तक लोग मनपसंद वाहन ढूढ़ते नजर आए। इसके अलावा चार पहिया वाहनों में ई-रिक्शा, आॅटो, मालवाहन, ट्रैक्टर आदि भी खूब बिके।

ड्राइवरों की खूब कटी चांदी

आॅटोमोबाइल सेक्टर में बूम के चलते ड्राइवरों की भी खूब चांदी कटी। अधिकांश खरीदारी के दौरान वाहनों को घर तक पहुंचाने के लिए बाजार के ड्राइवरों का सहारा लिया गया। एक ड्राइवर ने बताया कि एक वाहन को घर तक पहुंचाने में हजार रुपये आसानी से मिल गए। हालात यह रहे कि तमाम ड्राइवरों ने अपने मालिकों से अवकाश लेकर शोरूमों के सम्पर्क में हो गए थे, जिसके चलते ड्राइवरों ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया।

मूर्तियां भी खूब बिकीं

धन की देवी लक्ष्मी व विघ्नहर्ता गणेश की मूर्तियां भी खूब बिकीं। बर्तन व मिष्ठान्न की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गई। मिट्टी की मूर्ति के साथ ही सोने-चांदी के लक्ष्मी-गणेश भी भक्त पूजन के लिए खरीदे।

लावा, मिठाई की दुकानों पर हुई खरीदारी

धनतेरस पर मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश, दिया, मोमबत्ती, चीनी की मिठाई की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। लोग पूजा करने के लिए भड़ेहर की खरीदारी की। खूशबूदार मोमबत्ती, दिया व रंगोली की भी काफी मांग थी। घर में सजाने के लिए आर्टिफिशीयल रंगोली भी लोगों ने खरीदारी की।

झाड़ू की बिक्री भी खूब हुई

धनतेरस पर मान्यता और परम्परा का निर्वाह करते हुए लोगों ने विविध प्रकार के झाड़ू की खरीदारी भी खूब की। इसका फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने मुंहमांगें दाम वसूले। अनुमान है कि झाड़ू के थोक व फुटकर बाजार में करीब पांच से छह करोड़ रुपये की बिक्री हुई होगी।

किस बाजार में कितनी हुई धनवर्षा

सेक्टर                                                                 अनुमानित कारोबार

ऑटोमोबाइल                                                        385-400 करोड़

रियल एस्टेट                                                         300-350 करोड़

सराफा                                                                650-700 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद                                                225-250 करोड़

आॅनलाइन कारोबार                                               850-900 करोड़

मिठाई                                                                 190-200 करोड़

विविध प्रकार के बर्तन                                  55-60 करोड़

पूजन सामग्री                                                         08 से 10 करोड़

मिट्टी के दीये, देवी-देवताओं की मूर्ति      2.50-3.00 करोड़

गिफ्ट आइटम                                                        50-60 करोड़

चाकलेट फू्रट्स                                          25-30 करोड़

झालर, एलईडी स्ट्रिप्स                                  20-25 करोड़

कटपीस/तैयार परिधान/होम फर्नीश्ािंग         30-40 करोड़

ड्राई फ्रूट्स                                                            25-30 करोड़

आर्टिफिशियल ज्वैलरी                                  2.50-3.00 करोड़

फर्नीचर उत्पाद                                           50-60 करोड़

साइकिल/रिक्सा/ट्राली                                               2.50-3.00 करोड़

कृषि उत्पाद                                                          20-25 करोड़

रंग-रोगन उत्पाद                                         125-130 करोड़

नोट-सभी आंकड़े विभिन्न थोक एवं फुटकर बाजार से मिली जानकारी के आधार पर अनुमानित (रुपये में)। इन बाजारों पर गहरी नजर रखने वालों का कहना था कि ये अनुमानित आंकड़े एक पखवारे पूर्व से शुरू हुई खरीदारी और एडवांस बुकिंग पर आधारित है। इसमें अकेले धनतेरस के दिन हुई बिक्री भी शामिल है।

रिपोर्ट – जितेन्द्र श्रीवास्तव

Highlights

  • Dhanteras: ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बूम-बूम
  • ड्राइवरों की खूब कटी चांदी
  • मूर्तियां भी खूब बिकीं
  • लावा, मिठाई की दुकानों पर हुई खरीदारी
  • झाड़ू की बिक्री भी खूब हुई
  • किस बाजार में कितनी हुई धनवर्षा
  • Subscribe our channel

    Previous Post

    Varanasi: वाराणसी में चक्रवात ‘दाना’ का असर खत्म, दीपावली बाद बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    Next Post

    Varanasi: डॉक्टर से 27.50 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, हाई रिटर्न का झांसा देकर किया था फ्रॉड

    Next Post
    varanasi

    Varanasi: डॉक्टर से 27.50 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, हाई रिटर्न का झांसा देकर किया था फ्रॉड

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Mau: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ से गूंजा जिला मुख्यालय, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
    • Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण प्रक्रिया में आई तेजी, शेस 5 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, क्षेत्र के लोगों में बढ़ी हलचल
    • Umesh Pal murder case के 43 महीने बाद खुलेंगे फरारी के राज! प्रयागराज लाया गया अतीक का शूटर अरमान
    • कोडिन Cough Syrup तस्करी केस में बड़ा एक्शन, शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    • Varanasi: ‘घाट संध्या’ में गूंजे सुर और घुंघरुओं की झंकार, वायलिन की जुगलबंदी से कथक तक सजी सांस्कृतिक शाम
    • Election 2027: अखिलेश का कांग्रेस को संदेश, सीट नहीं, गठबंधन की जीत सबसे अहम, अक्टूबर में सीट शेयरिंग पर होगा फैसला
    • Varanasi:मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन
    • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
    • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Mau: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ से गूंजा जिला मुख्यालय, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
    • Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण प्रक्रिया में आई तेजी, शेस 5 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, क्षेत्र के लोगों में बढ़ी हलचल
    • Umesh Pal murder case के 43 महीने बाद खुलेंगे फरारी के राज! प्रयागराज लाया गया अतीक का शूटर अरमान
    • कोडिन Cough Syrup तस्करी केस में बड़ा एक्शन, शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    • Varanasi: ‘घाट संध्या’ में गूंजे सुर और घुंघरुओं की झंकार, वायलिन की जुगलबंदी से कथक तक सजी सांस्कृतिक शाम
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव