Varanasi: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में गुरुवार की रात उस बवाल मच गया,जब मरीज के साथ आए करीब 50 लोगों की भीड़ ने अस्पताल परिसर में जमकर उपद्रव किया।लेबर रूम के पास शराब के नशे में किया उपद्रव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि पूरनपट्टी निवासी मरीज राजकुमारी पत्नी रामसूरत निचले वार्ड में भर्ती थीं।
हालांकि, उनके साथ बनकट और चुहरपुर गांव से आए परिजन और लगभग 50 लोग नियम तोड़कर ऊपर वार्ड में चले गए साथ ही अन्य मरीजों व लेबर रूम के आसपास भी हंगामा करने लगे। आरोप है कि इनमें से कई लोग अत्यधिक शराब के नशे में थे। अस्पताल कर्मियों (Varanasi) ने जब भीड़ को रोकने और शांत कराने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। उपद्रवियों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और मारपीट पर आमादा हो गए। इससे पूरे अस्पताल परिसर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Varanasi: पुलिस को देखते ही भागे आरोपी
स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन (Varanasi) ने तुरंत स्थानीय थाने के थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को फोन कर सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देखते ही हंगामा कर रहे लोग अस्पताल से भाग निकले।
पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।चिकित्सा अधीक्षक राजनाथ राम ने बताया की इस पूरी घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा से जब बात किया गया तो वह मीटिंग में थे, वैसे अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है।
ये भी पढ़ें:- शिवपुर में मिठाई के झोले में मिला लावारिस नवजात
पुलिस (Varanasi) ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

