Varanasi: लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक से जा रहे चंद्रसेन सिंह को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका बायां पैर कट गया। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Varanasi: गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल (Varanasi) हो गए और उनका बायां पैर कट गया।
ये भी पढ़ें:- 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन की मशीन लेकर ओडिशा से यूपी का सफर
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

