• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: संकट मोचन मंदिर के महंत के घर चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 3 को लगी गोली, 3 को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, एक फरार

by Kajal Seth
May 21, 2025
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: वाराणसी में संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास पर हुई चोरी की गुत्थी सुलझ गई है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जबकि तीन अन्य को दौड़ाकर पकड़ा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपी मंदिर महंत के घर के पूर्व कर्मचारी हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, करोड़ों की कीमत का चोरी का सामान, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एक आरोपी अब भी फरार है।

मंगलवार की देर रात क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि महंत के आवास से चोरी करने वाले आरोपी रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर में चोरी (Varanasi) के माल का बंटवारा कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस और एसओजी ने आरोपियों की घेराबंदी की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीन बदमाशों—राकेश दुबे, विक्की तिवारी और गोलू पटेल—के पैरों में गोली लगी।

Varanasi: एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फायरिंग के दौरान पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों—दिलीप उर्फ बंसी चौबे, अतुल शुक्ला और शनि मद्धेशिया—को दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि, एक आरोपी सुरेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

रामनगर इलाके (Varanasi) में मुठभेड़ की खबर मिलते ही डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी सरवणन टी. मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई और घायल आरोपियों से पूछताछ की। डीसीपी के अनुसार, चोरी की पूरी साजिश गंगा घाट पर बैठकर रची गई थी और आरोपी पहले से ही इलाके की रेकी कर चुके थे।

Varanasi: खंगाले गए 140 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस ने महंत के घर और आसपास के इलाकों में लगे करीब 140 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन आरोपी कर्मचारी चोरी की रात संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस (Varanasi) ने कार्रवाई तेज की और चोरी का सुराग लगा लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस अब शेष चोरी के सामान की बरामदगी के लिए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी और उनका विवरण

  1. विक्की तिवारी (30) – पुत्र कृष्णा तिवारी, निवासी अमो, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार
  2. गोलू पटेल उर्फ जितेंद्र सिंह (38) – पुत्र श्यामसुंदर सिंह, निवासी अमावस चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार
  3. राकेश दुबे (36) – पुत्र रामजन्म दुबे, निवासी चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार
  4. दिलीप उर्फ बंसी चौबे (29) – पुत्र राधेश्याम चौबे, निवासी भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी
  5. अतुल शुक्ला (27) – पुत्र अनिल शुक्ला, निवासी फुलवा मऊ, थाना राधा नगर, जिला फतेहपुर
  6. शनि मद्धेशिया (23) – पुत्र वीरेंद्र मद्धेशिया, निवासी नारायणपुर दुबे, थाना खानपुर, जिला देवरिया

डीसीपी काशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध, चोरी और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

also read
Previous Post

अब IIT-BHU तैयार करेगा अमेरिका से खरीदा जाने वाला इलेक्ट्रोलाइट फ्यूल, पनडुब्बियों के लिए होगा कारगर

Next Post

Varanasi: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, मचा हड़कंप

Next Post
varanasi

Varanasi: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, मचा हड़कंप

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights