• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बस सेवा की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने मुख्यमंत्री ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

by Lucknow Tutorial Team
June 3, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
उत्तर प्रदेश बस सेवा की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने मुख्यमंत्री ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने 93 नई राजधानी सेवा एवं 7 साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सुगम और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार: सीएम योगी

सीएम ने कहा- यात्रियों के अधिकार और उसके विश्वास को कायम रखना हम सभी का दायित्व

बालासोर में रेल दुर्घटना पर सीएम ने व्यक्त की संवेदना

लखनऊ। सुगम यात्रा और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार है। ये सरकार का दायित्व बनता है कि जिस विश्वास के साथ एक पैसेंजर यात्रा करता है, हमें उसके इस अधिकार का अपने कर्तव्यों के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी अवास पर 93 नई राजधानी सेवा एवं 7 साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे सामने सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों के आंकड़े अत्यंत भयावह है। अगर एक वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश के आंकड़े को ही प्रस्तुत करूं तो एक भयानक दृश्य सामने आता है। तीन वर्ष में कोरोना जैसी बीमारी से जितनी जानें नहीं गईं, उससे ज्यादा मौतें एक वर्ष में सड़क दुर्घटना में होती हैं। ओवरस्पीडिंग के कारण, सड़क इंजीनियरिंग फाल्ट के कारण, या फिर नियमों के उल्लंघन के चलते सड़क दुर्घटना होती है और किसी मासूम की जान जाती है। यह हम सबके लिए न केवल एक चेतावनी है बल्कि चिंता का विषय भी है। व्यापक जागरूकता से, सड़क के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने से हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। यह जान एक परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए यह अमूल्य निधि है।

हर गांव और हर शहर तक हो बस की सुविधा
सीएम योगी ने प्रदेश में रोड एक्सीडेंट और इससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी एक्सीडेंट से होने वाली मौत को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ करना एक राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने भी बार-बार चिंता व्यक्त की है। आज के इस अवसर पर परिवहन निगम जिन कार्यक्रमों के लेकर चल रहा है, इसको और प्रभावी ढंग से बढ़ाने की व्यवस्था हो। हमारा प्रयास हो कि परिवहन निगम की बसों से उत्तर प्रदेश के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवा का उपयोग जो लोग भी करना चाहते हैं, हमें उन लोगों तक इस प्रकार की सुविधा पहुंचानी होगी। केवल निगम के स्तर पर ही नहीं, आवश्यक्ता पड़ती है तो प्राइवेट आॅपरेटर को भी एक रेगुलेशन के साथ जोड़कर हर गांव तक हमें यातायात की और बस सेवा की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। अगर हम हर गांव तक यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे, तो लोगों के लिए आसान होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लोग उपयोग करेंगे।

प्रदेश में बढ़ रही है इलेक्ट्रिक बसों की मांग
सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बसों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जहां इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ हुई है वहां लोगों में एक नई डिमांड शुरू हुई है। हमने वर्तमान में यूपी के 10 शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरूआत की है। जहां जाओ वहां हर व्यक्ति कहता है कि हमारे यहां भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करा दीजिए। इस अवसर पर कहना चाहूंगा कि समय आ गया है, बस स्टेशन अच्छे हों, सुरक्षित हों, हमारी बस की सेवा लोगों की डिमांड के अनुरूप हो। आवश्यक नहीं कि हम सरकार से पैसा लेकर के ही परिवहन निगम के बेड़े को हम बड़ा करने का प्रयास करें। हमारा प्रयास हो कि परिवहन निगम के मौजूदा संसाधन में तो वृद्धि हो ही, साथ ही प्राइवेट आॅपरेटर को इससे जोड़कर प्रत्येक गांव, प्रत्येक शहर को बेहतरीन बस सेवा से जोड़ लेंगे तो उत्तर प्रदेश के अंदर सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों की दर को भी न्यूनतम स्तर पर लाने में सफलता प्राप्त ’ इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अध्यक्ष परिवहन निगम प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


इन जिलों से राजधानी को चलेंगी बसें
प्रयागराज 08
आजमगढ़ 02
चित्रकूटधाम 10
हरदोई 10
बरेली 08
कानपुर 10
वाराणसी 02
झांसी 02
मुरादाबाद 02
मेरठ 02
गोरखपुर 16
अयोध्या 09
अलीगढ़ 07
देवीपाटन 04
सहारनपुर 01
आगरा 07


बालासोर में रेल दुर्घटना पर सीएम ने व्यक्त की संवेदना

सीएम योगी ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक ओर जब हम यहां 50 वर्ष के शानदार कार्यक्रम को आगे बढा रहे हैं तो वहीं देश के एक कोने पर एक दुखद घटना हमारे सामने है। कल आपने देखा होगा कि ओडिशा के बालासोर में बेंगलोर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना की शिकार हुई है। इस भीषण दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मृत्यु हुई है। लगभग 900 के आसपास लोग घायल हैं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उन सबके प्रति उत्तर प्रदेश की जनता और शासन की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करता हूं।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Uniform Civil Code
    Uniform Civil Code: क्या है 'समान नागरिक संहिता'?…
  • Uniform Civil Code
    समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • cm3-2
    सीएम योगी ने यूपी में 115 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर…
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • WhatsApp Image 2022-12-11 at 6.24.05 PM
    "काशी को डबल नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार की आवश्यकता…
Previous Post

Odisha Train Accident: मृतकों का आंकड़ा 261, 900 से ज्यादा घायल, एक मालगाड़ी और दो एक्सप्रेस ट्रेनों में टक्कर

Next Post

Varanasi: फर्जी IPS बन थानाध्यक्ष को रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस की सख्ती पर उगले सभी राज, मुकदमा दर्ज

Next Post
Varanasi: फर्जी IPS बन थानाध्यक्ष को रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस की सख्ती पर उगले सभी राज, मुकदमा दर्ज

Varanasi: फर्जी IPS बन थानाध्यक्ष को रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस की सख्ती पर उगले सभी राज, मुकदमा दर्ज

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.