• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ समेत प्रदेश के 75 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

by Lucknow Tutorial Team
March 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ समेत प्रदेश के 75 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले
जिला मिलीमीटर- बहराइच 66, वाराणसी 39.6 , प्रयागराज 19.4, संभल 11.6, बाराबंकी 10. 6 वहीं 14.7 डिग्री के साथ शाहजहांपुर सबसे ठंडा

लखनऊ। यूपी के लखनऊ और मुरादाबाद सहारनपुर, मेरठ में मंगलवार सुबह भी बारिश हुई। बाकी 65 शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर और मुरादाबाद हैं। इन शहरों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, अन्य शहरों में भी बारिश-हवाओं का अलर्ट है। आप को बता दें कि प्रदेश में 18 मार्च से बिगड़े मौसम की वजह से बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में 4.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वांचल के तराई क्षेत्रों के अलावा पश्चिम के क्षेत्रों में भी संभावना से कई गुना ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यही नहीं, 19 से 20 मार्च के बीच हुई बारिश का आकलन 1.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया था। सबसे ज्यादा बहराइच और वाराणसी में बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच बीते 24 घंटे में लखीमपुर खीरी 34 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, हमीरपुर का तापमान 31.2, प्रयागराज में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार अभी 21 मार्च तक यानी मंगलवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी। तेज आंधी भी चलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में सोमवार को 5 घंटे से ज्यादा तेज बारिश हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। लखनऊ में सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हुई है।

वहीं कानपुर में मंगलवार सुबह घने बादल छाए हैं। 5 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। 5 दिनों में अब तक 17.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, बारिश से धनिया और आलू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मेरठ में भी सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है। मंगलवार को भी मौसम खुलने के आसार नहीं है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, अधिकतम 22 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।

कई जगहों पर फॉल्ट की वजह से बिजली किल्लत हैं। वहीं तेज बारिश से फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार रात से अब तक 30 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सहारनपुर में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 17 और 18 मार्च की देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया। 20 मार्च की शाम से शुरू हुई बारिश से शहर की कई कॉलोनियां और किसानों के खेत जलमग्न हो गए।

24 घंटे से हो रही बारिश के कारण मंगलवार यानी 21 मार्च को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बारिश के कारण किसानों की सरसों की कटी पड़ी फसल के खराब होने की आशंका है।
प्रयागराज में आसमान में बादलों का डेरा है। सोमवार की शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में कई जगहों पर ओले गिरने से न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सप्ताह ऐसे ही मौसम रहने के अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभवना जताई है।

sudha jaiswal

Previous Post

Navratri Prasad :नवरात्रों में की जाती है देवी के नव स्वरूपों की आराधना, लगता है इन नौ अलग-अलग चीज़ो का भोग, मिलता है आर्शीवाद

Next Post

नवरात्रि के त्यौहार में ट्राई करें फलाहारी आलू टिक्की, खाने में बेहद टेस्टी, मुंह का जायका बदल देगी ये रेसिपी

Next Post
नवरात्रि के त्यौहार में ट्राई करें फलाहारी आलू टिक्की, खाने में बेहद टेस्टी, मुंह का जायका बदल देगी ये रेसिपी

नवरात्रि के त्यौहार में ट्राई करें फलाहारी आलू टिक्की, खाने में बेहद टेस्टी, मुंह का जायका बदल देगी ये रेसिपी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights