• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ

शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई पहले दिन यूपी बोर्ड की दोनों पालियों की परीक्षा

by Lucknow Tutorial Team
February 16, 2023
in लखनऊ, उत्तर प्रदेश
0
शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई पहले दिन यूपी बोर्ड की दोनों पालियों की परीक्षा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने किया कई केन्द्रों व कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण

लखनऊ। जनपद में वृहस्पतिवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।कोविड के चलते हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा न दे पाने वाले छात्र-छात्राओं की यह पहली बोर्ड परीक्षा थी ऐसे इंटरमीडिएट परीक्षार्थी जहां कई जिज्ञासाएं लिए हुए थे वहीं अपनी मेहनत के बल पर अच्छे नम्बरों से पास होने का हौसला भी है।

जिले के 127 सेंटरों पर 1 लाख 3 हजार 725 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 5 हजार के लगभग अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने प्रथम पाली में कैसरबाग के सेंटिनियल इंटर कालेज,क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज व लालबाग के इस्लामिया इंटर कॉलेज व द्वितीय पाली में शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कालेज, ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कालेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ राजकीय जुबली इंटर कालेज में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा परखा।
परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम के माध्यम से उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड से परीक्षा कक्षों की मॉनिटरिंग भी की।उन्होंने बताया गया कि जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम में जनपद के समस्त परीक्षा कक्षों की लाइव फीड की मॉनिटरिंग की जा रही है। 4 जोनल,16 सेक्टर व 126 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित जिले स्तर पर 6 सचल दस्तों को लगाया गया है। जनपद के 127 केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल में 54907 व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में 48818 कुल 103725 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे लेकिन प्रथम पाली में करीब 3 हजार अनुपस्थित रहे।डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा कक्षों में टाइम देखने के लिए घड़ी व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए।

मलिहाबाद व माल के 15 केन्द्रों पर 268 कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में चल रही परीक्षा

लखनऊ। जिले के मलिहाबाद व माल ब्लॉक के 15 परीक्षा केन्द्रों पर 268 कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में बोर्ड परीक्षा चल रही है पहले दिन माल ब्लॉक में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया जिसे केन्द्र व्यवस्थापक ने पुलिस हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार माल के महेश सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज की पहली पाली में एक कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहा वहीं वीरांगना ऊदा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में परीक्षित के स्थान पर अन्य नाबालिग परीक्षा देते पकड़ा गया जिसे पुलिस को सौंपा गया।कुल 8 केन्द्रों पर 148 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मलिहाबाद में कुल 7 केन्द्रों पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 30,कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज जिन्दौर में 20,ज्ञान दीप इंटर कॉलेज कसमण्डी कलां में 20,राजीव गांधी इंटर कॉलेज कसमण्डी कलां में 20,महाबली मेमोरियल इंटर कॉलेज हसनापुर में 10,विद्यास्थली कनार इंटर कॉलेज में 10,नव जागृति शिक्षण संस्थान कुण्डरा खुर्द में 10 कुल मिलाकर 120 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

सरोजनीनगर में पहले दिन यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न


लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। यह परीक्षाएं दो पाली में हो रही हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्र सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक, जबकि दूसरी पाली में अपराहन 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं शुरू की गई हैं। इन परीक्षाओं के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राजकीय सैनिक स्कूल, हिंद नगर स्थित सेंट मिराज पब्लिक इंटर कॉलेज और दरोगा खेड़ा में अवध कॉलेजिएट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बंथरा क्षेत्र में लाला रामस्वरूप इंटर कॉलेज और लखनऊ कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को शुरू हुई दोनों पाली की परीक्षाएं काफी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सुबह पाली की परीक्षा में शामिल हुए हाई स्कूल के कुछ छात्रों ने बताया कि पहले दिन हुआ हिंदी का प्रश्न काफी हद तक ठीक रहा। इस दौरान पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे अधिकतर परीक्षार्थी काफी उत्साहित दिखे। नकल विरोधी कानून के बारे में ज्यादातर छात्रों ने बताया कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम छात्रों के हित में अच्छा साबित होगा। इस कानून की वजह से छात्र अच्छी तरह पढ़ाई करके ही परीक्षा देने पहुंचेंगे। वहीं कुछ छात्रों ने इस कानून को गलत बताया। उन्होंने बताया कि इस कानून से पढ़े-लिखे बच्चों में भी डर बन गया है और डर की वजह से उनका पेपर खराब हो सकता है। उनका कहना था कि सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बना कर एनएसए लगाने के बजाय परीक्षा केंद्र पर सख्ती रखनी चाहिए। जिससे कि कोई नकल ना कर सके।

by-sudha jaiswal

Previous Post

कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने मार्कंडेय धाम में किया जलाभिषेक, तैयारियों का किया समीक्षा

Next Post

सुरेश कुमार खन्ना ने किया अवध व पॉलीटेक्निक चौराहे का दौरा

Next Post
सुरेश कुमार खन्ना ने किया अवध व पॉलीटेक्निक चौराहे का दौरा

सुरेश कुमार खन्ना ने किया अवध व पॉलीटेक्निक चौराहे का दौरा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights