• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रचारक स्व वीरेश्वर द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

by sudha jaiswal
September 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रचारक स्व वीरेश्वर द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विविध संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरेश्वर द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अवध प्रान्त द्वारा राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. वीरेश्वर द्विवेदी की श्रद्धांजलि सभा बुधवार को सीएमएस, विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश ने कहा कि, वीरेश्वर अभाव में भी सहज रहते थे। उनका संगठन के प्रति गजब की निष्ठा थी।

उनके जीवन में समर्पण की पराकाष्ठा को मैंने महसूस किया। समाज में उनका व्यापक सम्पर्क था।  अशोक सिंघल जी के कहने पर श्रीराम मंदिर आंदोलन के समय मीडिया का काम देखने के लिए दिल्ली रहने लगे। उन्हें जब जो भी दायित्व मिला, उसका उन्होंने निष्ठा से निर्वहन किया। मैंने उन्हें राष्ट्र धर्म के कमरे से दिल्ली के विहिप कार्यालय तक में देखा है। उन्होंने कभी अपना

व्यक्तिगत कष्ट नहीं बताया। वे बीमारी में भी नियमित शाखा में जाते थे। वे कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहते थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व व लेखनी के धनी थे। उन्हें कभी गुस्से में नहीं देखा। वे सहजता से गलत को गलत और सही को सही कहते थे। वीरेश्वर ने राष्ट्र धर्म में अपनी अन्तिम लेखनी से जिस कविता को लिखा है उसमें उन्होंने डॉ हेडगेवार से लेकर डॉ मोहन भागवत तक के पूरे इतिहास को लिख दिया है।

उस कविता को सभी को पढ़नी चाहिए।राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि वीरेश्वर से छात्र जीवन से परिचय रहा। वे मेरे पिताजी के मित्र थे। वीरेश्वर जी को कई बार राष्ट्र धर्म की छत पर भयंकर गर्मी में तपते हुए टीनशेड में भी काम करते देखा है। मंदिर आंदोलन के समय उनके महत्वपूर्ण योगदान को हम लोगों ने देखा। वे अटल के चुनावों में वे समन्वय का काम करते थे। मैं और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी दोनों उनके साथ काम करते थे। वीरेश्वर जी कई महत्वपूर्ण लोगों के शिल्पकार हैं, उन्हें इस रूप में भी याद किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वीरेश्वर जी की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि, ”हमारे मानस पटल पर वे सदैव अंकित रहेंगे। उनके संघर्ष के दिनों को आज हम सभी लोग याद करे है। उनके अन्दर कार्यकताओं का मान रखने का अपार गुण था। वे कार्यकताओं की पैरवी करने दिल्ली से आ जाते थे।” बृजेश पाठक ने कहा कि, “मैं लखनऊ विश्वविद्यालय का अध्यक्ष था, उस समय वीरेश्वर जी राष्ट्रधर्म के सम्पादक थे। मेरी भेंट उनसे होती और वह जुड़ाव अब तक बना रहा । उनके जीवन से हम प्रेरणा ले सकते हैं कि उनकी तरह हम लोग भी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे।

प्रान्त प्रचारक कौशल जी ने कहा कि, “वीरेश्वर जी के सैकड़ों परिवारों में संपर्क थे। दिल्ली से लखनऊ केन्द्र होने के बाद लगभग प्रतिदिन परिवारों में उनका प्रवास होता था एवं रुग्णावस्था में भी स्वयंसेवकों की चिन्ता करना उनकी प्राथमिकता में शामिल था।

वीरेश्वर जी को याद करते हुए उनके पुराने साथी डॉ देवदत्त शर्मा जी ने उन दिनों को याद किया जब देश में आपातकाल लगा था और वीरेश्वर जी छद्म नाम राजाराम शर्मा से मेरे घर पर रह रहे थे। वे दिनभर समाचार इकट्ठा करते और उसे “अंगारा” नाम के अखबार में छापते थे । मेरा मकान छोटा था, हम गरीब थे हमने कभी उन्हें भोजन एवं जलपान नहीं कराया। उनका कहना था कि पुलिस को शक नहीं होगा कि इस टूटे-फूटे घर में भी मई रह सकता हूँ। वे रात में आते थे और भुने चने खाकर सो जाते थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राजशरण शाही ने कहा कि वीरेश्वर जी स्वयं में एक संस्था थे। छात्रसंघ के अध्यक्ष से लेकर संगठन के ध्येय-यात्री के रूप में उन्होंने जो कार्य किये वो प्रेरणादायी हैं। उनके लेखन में संवेदना कूट–कूट कर भरी है। उनमें अव्यक्त को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता थी।

विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हरेंद्र प्रताप ने वीरेश्वर द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1978 में पटना से आगरा आये और वहाँ से जयपुर की बैठक में जाने के लिए उनसे ट्रेन में पहली भेंट हुई। आज के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी उस समय हमारे साथ थे। उस पहली मुलाकात में ही उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावी लगा। 1979 में देश में जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ शिक्षा की कई मांगों को लेकर जब पटना से दिल्ली यात्रा निकली, तो खुली जीप में जलते दीप को लेकर यात्रा में जाना था।

उस दीप में अरंडी का तेल डालना पड़ता था। तेल डालने वाले कार्यकर्ताओं के कपड़े खराब हो जाते थे । कई कार्यकर्ता जल भी गए । तब प्रयाग में वीरेश्वर जी ने व्यवस्था बनायी की पूरे उत्तर प्रदेश की यात्रा में तेल डालने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नए कपड़े अगले दो-तीन दिन में मिल जायेंगे और ऐसा हुआ भी। उस समय उनकी दूर दृष्टि से पता चला की बड़ा व्यक्तिव कैसे चिन्ता करता है ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विविध संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरेश्वर द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रधर्म प्रकाशन समूह के निदेशक एवं सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख पूर्वी उप्र. मनोजकान्त ने किया

वीरेश्वर

श्रद्धांजलि सभा में विहिप की केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी ताई जी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , मंत्री दया शंकर सिंह, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ,राम मनोहर लोहिया के सीएमएस डॉ विक्रम सिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, जय कृष्ण सिन्हा , राष्ट्रधर्म के सम्पादक ओम प्रकाश पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामन्त्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, साहित्य परिषद के संयुक्त मंत्री पवनपुत्र बादल, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, प्रान्त प्रचार प्रमुख  डॉ अशोक दूबे एवं प्रशांत भाटिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़े

lucknow: विधानसभा पर सेना का हेलीकाप्टर देख लोग हुए हैरान, मॉक ड्रिल की हो रही तैयारी

Previous Post

Ajay Rai security : अजय राय की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की मांग, कांग्रेसजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दिया पत्रक, काफी समय से चल रही मांग

Next Post

lucknow:हिंदी दिवस के अवसर में सरस्वती हिंदी जगत ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

Next Post
lucknow:हिंदी दिवस के अवसर में सरस्वती हिंदी जगत ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

lucknow:हिंदी दिवस के अवसर में सरस्वती हिंदी जगत ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • 2027 से पहले BJP का ‘कास्ट बैलेंस’, राज्यसभा की 8 सीटों में OBC-दलित और महिला प्रतिनिधित्व पर खास फोकस
  • SP नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश बोले- अब 3 नहीं, 403 पर निगाह
  • 46 साल पुरानी रामलीला पर इस बार लगा विराम, Bareka में होगी संगीतमय श्रीराम कथा
  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव