• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

“देश में आज 75000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा” वाराणसी के BHU में स्टार्टअप प्रोग्राम में बोले केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

by Jansandesh Times
November 11, 2022
in वाराणसी
0
“देश में आज 75000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा” वाराणसी के BHU में स्टार्टअप प्रोग्राम में बोले केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। यहां वे बीएचयू के अटल इंक्यूबेशन सेंटर में देश के प्रमुख स्टार्टअप संचालकों से मुखातिब हुए। उन्होंने उनसे संवाद कर नवाचार को प्रोत्साहन देने की राह और सुगम बनाने के प्रयासों से भी वे अवगत हुए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार में भी स्टार्टअप की सोच विकसित किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एलईडी बल्ब को कम कीमत में लोगों तक पहुंचाकर देश में ऊर्जा बचत करने की पहल पीएम मोदी ने किया। जिससे पिछले पांच-छह सालों में एलईडी का इस्तेमाल घर-घर में होने लगा है। उन्होंने कहा कि जब दिल में जोश हो, नई उमंग हो और इनोवेशन का जुनून हो तो हमारे युवा सब कुछ संभव कर सकते हैं। आज भारत स्टार्टअप का हब बन रहा है। युवा नई ऊर्जा और अपने स्टार्टअप के साथ देश के विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अपनी आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत काल में यूपी 7500 स्टार्टअप का घर बन गया है। स्टार्टअप के जरिए देश में नए रोजगार सृजित हुए हैं। ये आंकड़े भारत के नए विजन की ताकत को दर्शाते हैं। भारत का यह नया विजन नए नवाचार और उद्यम की प्रगति को दिखाता है।

केन्द्रीय मंत्री को उपहार देकर सम्मानित करते हुए स्टार्टअप्स संचालक

उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बन रहा है। इस दौरान उन्होने सरकार की स्टार्टअप नीति के बारे में जानकारी दी। कहा कि आज दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भी स्टार्टअप को लेकर जिज्ञासा पैदा हुई है, जहां सीमित उद्यम के लिए पूंजी निवेश उपलब्ध है। आज पीएम का वो सपना साकार होता दिख रहा है। करीब छह वर्षों के बाद भारत ने तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम को तैयार कर लिया है। उन्होंने स्टार्टअप की तरफ से तैयार किये गए प्रदर्शनी को भी देखा। धन्यवाद केंद्र के प्रबंधक प्रशांत रंजन ने दिया। इस दौरान एडिशनल सेक्रेटरी अरविंद कुमार, ज्वाइंट सेके्रटरी श्रुति सिंह, इनक्यूबेशन सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर पीवी राजीव के अलावा मेनका तिवारी, करन पाल चौहान, परिषा मालू, धारणा सिंह, दिव्यांशु सिन्हा, शुभम द्विवेदी, श्रेया महर्षि आदि मौजूद रहे।

गर्विता के स्टार्टअप परिभाषा से खुश हुए केंद्रीय मंत्री

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से युवाओं से स्टार्टअप की परिभाषा पूछी। इस दौरान युवाओं ने खुलकर अपने मन की बात रखी। एमए एग्री बिजनेस की छात्रा गर्विता प्रकाश ने स्टार्टअप को अपने मन का विचार बताया।  जिसे मूर्त रूप देकर समाज में उत्पन्न किसी समस्या का समाधान किया जा सकता है। जिससे देश और देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इससे लाभ हो। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बीएचयू के सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में अटल इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी। सेंटर में नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने व वाणिज्यिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

प्रमुख स्टार्टअप संचालकों की सुनी बात

इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने देश के प्रमुख स्टार्ट अप संचालकों से मुखातिब हुए। उनसे संवाद कर नवाचार को प्रोत्साहन देने की राह और सुगम बनाने के प्रयासों से भी वह अवगत हुए। उन्होंने संचालकों से संवाद किया तो उनकी दुश्वारी से भी वह अवगत हुए। समस्याओं के निराकरण का वायदा किया तो संचालकों के प्रयासों की उन्होंने सराहना भी की। स्टार्टअप परियोजनाओं में भी आने वाली दिक्कतों के बारे में भी संचालकों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। साथ ही सरकार से और भी सहयोग की अपील की।

स्टार्टअप संचालकों की समस्याओं को सुनते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • 24SC10
    PM Modi Varanasi Visit: देश का पहला अर्बन…
  • morarji jansandesh times
    मोरारजी पर भी लगा था ट्रम्प और बाइडेन जैसा आरोप
Previous Post

Gyanvapi Case: ‘शिवलिंग’ पर पूजा करने के अधिकार पर सुनवाई टली, कोर्ट ने दी नई तारीख

Next Post

“किसानों-मजदूरों और नौजवानों पर लाठी चलने पर सख्त कानून बने” स्वतंत्रता सेनानी प्रभु नारायण सिंह की 103वीं जयंती पर समर्थकों ने की मांग

Next Post
“किसानों-मजदूरों और नौजवानों पर लाठी चलने पर सख्त कानून बने” स्वतंत्रता सेनानी प्रभु नारायण सिंह की 103वीं जयंती पर समर्थकों ने की मांग

"किसानों-मजदूरों और नौजवानों पर लाठी चलने पर सख्त कानून बने" स्वतंत्रता सेनानी प्रभु नारायण सिंह की 103वीं जयंती पर समर्थकों ने की मांग

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.