• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, September 16, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi के इस कॉलोनी में घुटने तक भरा पानी, लोग गिरकर हो रहे चोटिल, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

by Jansandesh Times
September 16, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: सुसुवाही क्षेत्र स्थित गणेशपुरी कॉलोनी में पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। कॉलोनी की सड़कों पर घुटने तक पानी जमा होने के कारण लोगों को इसी पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

गणेशपुरी कॉलोनी (Varanasi) में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कई शिक्षक भी निवास करते हैं। इसके अलावा आसपास छोटे बच्चों के विद्यालय और अस्पताल भी हैं, जिसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और मरीजों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण इन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Varanasi सड़क पर बने बड़े गड्ढे, आए दिन हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार पानी जमा रहने के कारण सड़क की स्थिति भी बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो जलभराव के दौरान दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालक और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

जलभराव के कारण बच्चों के विद्यालय आने-जाने में भी खतरा बना रहता है। अभिभावकों को बच्चों को पानी से होकर विद्यालय तक पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।

खाली प्लाटों में जमा पानी, मच्छरों के पनपने की आशंका

कॉलोनी में कई खाली प्लाट हैं, जिनमें बारिश का पानी लंबे समय से जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण इन प्लाटों में गंदा पानी (Varanasi) सड़ने लगा है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों को मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने खाली प्लाटों में जमा पानी की निकासी कराने और नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

पंप लगाने की बात पर लोगों में नाराजगी

क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय पार्षद श्याम भूषण शर्मा के प्रति भी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि जब वे जलभराव की समस्या लेकर पार्षद के पास पहुंचते हैं तो उन्हें पंप भेजने की बात कही जाती है। लोगों के मुताबिक उनसे कहा जाता है कि पंप की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन उसे चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था (Varanasi) स्थानीय लोगों को स्वयं करनी होगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

विधायक के क्षेत्र में नहीं आने का भी आरोप

स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुनील पटेल को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि (Varanasi) विधायक नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने नहीं आते और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचते। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचकर समस्या की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए और संबंधित विभाग से स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था करानी चाहिए।

चुनाव में विरोध की चेतावनी

जलभराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी इस कदर है कि कुछ लोगों ने आगामी चुनाव में पार्षद श्याम भूषण शर्मा के क्षेत्र (Varanasi) में आने पर विरोध करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि महीनों से जलभराव की समस्या झेलने के बाद भी यदि समाधान नहीं हुआ तो वे जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगेंगे।

ये भी पढ़े : विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता राज दीदी काशीवासियों को देंगी ‘कुबेर का खजाना’

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गणेशपुरी कॉलोनी में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, खाली प्लाटों में जमा पानी हटाया जाए और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव और उससे पैदा होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

Previous Post

Varanasi: विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता राज दीदी काशीवासियों को देंगी ‘कुबेर का खजाना’, 20 को रुद्राक्ष में कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi के इस कॉलोनी में घुटने तक भरा पानी, लोग गिरकर हो रहे चोटिल, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
  • Varanasi: विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता राज दीदी काशीवासियों को देंगी ‘कुबेर का खजाना’, 20 को रुद्राक्ष में कार्यक्रम
  • CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, पेलेट गन और महिलाओं से हिंसा पर फटकार, जांच शुरू
  • धुरंधर, पठान और छावा को पछाड़ ‘Hanuman Ansh’ ने 40वें दिन रचा नया इतिहास, सिर्फ 2 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म
  • Sonbhadra: 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता
  • Varanasi: भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी भीषण आग, दुकान तक पहुंचीं लपटें, राज ज्वेलर्स के सामने घटना से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में दहशत
  • Varanasi: सूर्य षष्ठी पर्व को लेकर लोलार्क कुंड का डीआईजी ने किया निरीक्षण,सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी करने के दिए आदेश
  • Varanasi: बरेका गुमटी मार्केट में हजारों की चोरी, 16 दुकानों के तोड़ें टीन शेड, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, व्यापारियों में भारी आक्रोश
  • Varanasi: 56 साल बाद बदलेगा बरेका के रावण का स्वरूप, पहली बार एक सिर वाले रावण का होगा दहन
  • Varanasi: 16 और 17 सितंबर को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लोलार्क कुंड में स्नान को लेकर प्रशासन मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi के इस कॉलोनी में घुटने तक भरा पानी, लोग गिरकर हो रहे चोटिल, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
  • Varanasi: विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता राज दीदी काशीवासियों को देंगी ‘कुबेर का खजाना’, 20 को रुद्राक्ष में कार्यक्रम
  • CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, पेलेट गन और महिलाओं से हिंसा पर फटकार, जांच शुरू
  • धुरंधर, पठान और छावा को पछाड़ ‘Hanuman Ansh’ ने 40वें दिन रचा नया इतिहास, सिर्फ 2 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म
  • Sonbhadra: 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव