Varanasi: चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित कौशलपुरी कॉलोनी में जलभराव के बीच सफाई और पानी निकासी का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों ने कॉलोनी के ही रहने वाले एक व्यक्ति सहित दो लोगों पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी चितईपुर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बताया गया कि कौशलपुरी कॉलोनी में जलभराव के कारण जगह-जगह गंदगी जमा है। इसी को देखते हुए सुपरवाइजर आनंद कुमार विश्वकर्मा अपने सफाई कर्मचारी आनंद और कमल चंद्र के साथ पानी निकासी और सफाई (Varanasi) का कार्य कर रहे थे। कर्मचारी एक स्थान पर जमा पानी को दूसरे स्थान की ओर निकालने के लिए पाइप को हटा रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी निवासी विश्वास कुमार पांडेय एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचे।

Varanasi: मारपीट के दौरान उनके सिर में भी चोट
सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों ने काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धक्का देकर गिराने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों (Varanasi) के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके सिर में भी चोट लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

घटना के बाद सफाई कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस की सहायता के लिए 112 नंबर पर सूचना दी। साथ ही अपने पार्षद को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विश्वास कुमार पांडेय को पकड़कर चितईपुर थाने ले गई। इसके बाद सफाई कर्मचारियों (Varanasi) ने थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे कौशलपुरी कॉलोनी में नियमित सफाई कार्य के साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करने में जुटे थे। कॉलोनी में पानी जमा होने के कारण गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई थी। इसी पानी की निकासी के लिए कर्मचारी पाइप के माध्यम से पानी को दूसरी ओर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी चितईपुर थाने पहुंच गए। कर्मचारियों ने थाने के बाहर एकजुट होकर घटना पर नाराजगी जताई और आरोपितों (Varanasi) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान जलभराव और गंदगी के बीच काम करते हैं। ऐसे में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- लेबनान पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

