Nepal के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी बस
पुलिस के मुताबिक, प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एस मोड़ (Nepal) के पास पहुंचते ही चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित नाले में पलट गई।
हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, पांच अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
Nepal: 10 यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में घायल यात्रियों की पहचान हरिशरण थापा (30), तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी (28), आकृति (20), पवन बुढा (32), संजय थारू (28), प्रेम बम (25), अनोज खत्री (29), लालबहादुर कार्की (36), अस्लाम भगवान (48) और अनिल बुढाथोकी (21) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों और घायलों (Nepal) को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा गया।
ये भी पढ़ें:- UP कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष,आराधना मिश्रा ‘मोना’ की हुई ताजपोशी
पुलिस ने हादसे (Nepal) के बाद घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस चालक के नियंत्रण खोने के बाद हादसा हुआ, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

