Varanasi: समाजवादी पार्टी वाराणसी द्वारा आगामी 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची से जुड़े विषयों तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जिले की सभी विधानसभाओं में बैठकें एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करने तथा लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाएंगे। यह जानकारी आज सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह के टैगोर टाउन कॉलोनी, अर्दली बाजार (Varanasi) स्थित आवासीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद वीरेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता श्री संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने संयुक्त रूप से दी।
जनता को करेंगे जागरूक
उन्होंने बताया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम छूटने को लेकर समाजवादी पार्टी (Varanasi) जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी कड़ी है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना उसके मताधिकार से वंचित होने का विषय है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में प्रविष्टियों की जांच अवश्य करनी चाहिए।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, (Varanasi) मोहल्ले-मोहल्ले और बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची का परीक्षण कराएं तथा पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करें। अभियान के दौरान SIR से जुड़े सवालों, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच रखा जाएगा।
पार्टी नेताओं ने बताया कि अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा समाजवादी पार्टी (Varanasi) के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं।
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’
‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के समापन क्रम में 8 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिले की सभी विधानसभाओं के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कचहरी स्थित शास्त्री घाट, वरुणा (Varanasi) पुल पर एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस के रूप में कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचेंगे।
आंबेडकर पार्क (Varanasi) में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद सभी नेता एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपेंगे।
समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधानसभा एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, बूथ पदाधिकारियों (Varanasi)कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।
ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, शशी प्रताप सिंह, उमेश प्रधान, संजय मिश्रा, आकाश मौर्या एवं आनंद यादव उपस्थित थे।
