Varanasi: खंड में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह (Varanasi) ने कहा कि निर्वाचित होने पर स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्नातक वर्ग की समस्याओं को संबंधित मंचों पर प्रभावी तरीके से उठाना और मतदाताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।
शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया
वहीं, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव (Varanasi) ने नामांकन के बाद सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, सेवा शर्तों, कैशलेस इलाज और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही हैं।

कैशलेस इलाज की होगी सुविधा
गौरतलब है कि लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि वित्तविहीन, एडेड, राजकीय, (Varanasi) मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने और शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं डिग्री कॉलेजों (Varanasi) की स्थिति पर भी चिंता जताई और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।
ये भी पढ़ें:- चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार
वाराणसी (Varanasi) खंड में एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
