• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: कल काशी में मनेगी हनुमान जयंती, संकट मोचन में सजेगी वर्ष की विशेष झांकी, भोर से शुरू होंगे बजरंगबली के दर्शन

by Jansandesh Times
November 7, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में हनुमान जयंती को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार, आठ नवंबर को कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के अवसर पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर काशी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नगवा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गाकुंड के बनकटी हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर और मैदागिन स्थित शांतिकरण हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शनिवार को मंदिरों में फूलों और रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री से सजावट का काम चलता रहा। रविवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

संकट मोचन मंदिर में वर्ष की विशेष झांकी के होंगे दर्शन

नगवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर (Varanasi) में हनुमान जयंती का विशेष आकर्षण वर्ष में एक बार होने वाली बजरंगबली की विशेष झांकी होगी। रविवार आठ नवंबर की भोर में मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन और शृंगार की तैयारियां पूरी की जाएंगी। सूर्योदय के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष झांकी के दर्शन प्रारंभ होंगे। इस विशेष अवसर पर भक्तों को बजरंगबली के आकर्षक स्वरूप का दर्शन प्राप्त होगा।

मंदिर के महंत प्रो। विश्वम्भरनाथ मिश्र भी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रहेंगे। वह स्वयं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण करेंगे। हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर (Varanasi) में दर्शन के लिए वाराणसी के साथ आसपास के जिलों और दूसरे स्थानों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शनिवार को मंदिर में सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा।

बनकटी और पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी विशेष तैयारी

दुर्गाकुंड (Varanasi) स्थित बनकटी हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। रविवार को यहां सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी जयंती को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना करेंगे।

इसके अलावा नगवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर और मैदागिन (Varanasi) के शांतिकरण हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शहर के अन्य छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

शाम 4:36 से 6:15 बजे तक मेष लग्न में मनेगी हनुमत जयंती

ज्योतिषाचार्य पं। विकास शास्त्री के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि सात नवंबर को सुबह 10:51 बजे शुरू हुई और आठ नवंबर को सुबह 10:57 बजे समाप्त होगी। मेष लग्न में हनुमत जयंती का विशेष उत्सव शाम 4:36 बजे से 6:15 बजे तक मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन कर सकेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी, स्वाति नक्षत्र, मंगलवार और मेष लग्न में तुला राशि के संयोग में भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसी मान्यता के आधार पर इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि (Varanasi) मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन का क्रम सुबह से ही जारी रहेगा।

सिंदूर और तिल के तेल से होगा बजरंगबली का शृंगार

हनुमान जयंती पर बजरंगबली के पूजन का विशेष विधान है। श्रद्धालु तिल के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करेंगे। इसके बाद उन्हें पुष्पमाला से सुशोभित किया जाएगा। नैवेद्य में मोदक, चूरमा और ऋतुफल अर्पित किए जाएंगे। भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंगबाण और रामायण का पाठ कर संकट मोचन से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना करेंगे।

Varanasi: नरक चतुर्दशी पर यम दीपदान की भी परंपरा

हनुमान जयंती के साथ कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने नरकासुर का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस दिन शाम को यमराज के निमित्त घर के बाहर चार बत्तियों वाला दीपक जलाने की परंपरा है। इसे यम दीपदान कहा जाता है। धार्मिक विश्वास है कि दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें:- कैसे मनेगी पुष्कर तालाब पर देव दीपावली

काशी (Varanasi) में हनुमान जयंती और नरक चतुर्दशी के एक साथ पड़ने से रविवार को धार्मिक उत्सव का विशेष माहौल रहेगा। सुबह से मंदिरों में दर्शन-पूजन और शाम को विशेष लग्न में हनुमत आराधना के साथ पूरा शहर बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आएगा।

Previous Post

Varanasi: कैसे मनेगी पुष्कर तालाब पर देव दीपावली? छह महीने भी नहीं टिक रहीं सीढ़ियां

Next Post

Varanasi: सोते समय छुट्टा सांड ने किया हमला, 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत,दर्जनों लोगों को कर चुका घायल, ग्रामीणों में दहशत

Next Post
varanasi

Varanasi: सोते समय छुट्टा सांड ने किया हमला, 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत,दर्जनों लोगों को कर चुका घायल, ग्रामीणों में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: सोते समय छुट्टा सांड ने किया हमला, 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत,दर्जनों लोगों को कर चुका घायल, ग्रामीणों में दहशत
  • Varanasi: कल काशी में मनेगी हनुमान जयंती, संकट मोचन में सजेगी वर्ष की विशेष झांकी, भोर से शुरू होंगे बजरंगबली के दर्शन
  • Varanasi: कैसे मनेगी पुष्कर तालाब पर देव दीपावली? छह महीने भी नहीं टिक रहीं सीढ़ियां
  • Varanasi के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें
  • 10वीं फेल महिला बनी फर्जी IAS, सरकार की गाड़ी में घूमकर की करोड़ों की ठगी, हुआ पर्दाफाश
  • Karmabhoomi Express के चार डिब्बों में लगी आग,चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
  • Mau: चार ट्राली बैग में भरकर लाई गई 78 किलो गांजे की खेप, तीन महिलाएं गिरफ्तार
  • एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर हरियाणा से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब, Mau में पकड़ा गया तस्कर
  • Varanasi: दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने छात्रा को कमरे पर ले गया शिक्षक, दुष्कर्म का आरोप, छात्रा की हालत गंभीर
  • Gyanvapi मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका, कोर्ट ने खत्म किया बहस का मौका,अब 7 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: सोते समय छुट्टा सांड ने किया हमला, 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत,दर्जनों लोगों को कर चुका घायल, ग्रामीणों में दहशत
  • Varanasi: कल काशी में मनेगी हनुमान जयंती, संकट मोचन में सजेगी वर्ष की विशेष झांकी, भोर से शुरू होंगे बजरंगबली के दर्शन
  • Varanasi: कैसे मनेगी पुष्कर तालाब पर देव दीपावली? छह महीने भी नहीं टिक रहीं सीढ़ियां
  • Varanasi के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें
  • 10वीं फेल महिला बनी फर्जी IAS, सरकार की गाड़ी में घूमकर की करोड़ों की ठगी, हुआ पर्दाफाश
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव