Varanasi: मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य पोषित योजना के अंतर्गत आज जनपद वाराणसी के संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी में दो लाख शीतला मछली (राजमीन) के मत्स्य बीज का संचयन किया गया।
कार्यक्रम श्रीमती पूनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत (Varanasi) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव श्रीमती रामरती बिंद जी तथा श्री सुभम कश्यप, सहायक निदेशक मत्स्य, सोनभद्र की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Varanasi: प्राकृतिक आबादी को बढ़ावा देना
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा (Varanasi) नदी में मत्स्य संसाधनों का पुनर्स्थापन करना, मछलियों की प्राकृतिक आबादी को बढ़ावा देना तथा जलीय जैव विविधता एवं नदी के पारिस्थितिक संतुलन का संरक्षण करना है।

ये भी पढ़े:- महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र अस्पताल में नियुक्त हुए डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा
रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के माध्यम से नदियों में मत्स्य संपदा के संवर्धन के साथ-साथ मत्स्य पालन एवं मछुआ समुदाय की आजीविका को दीर्घकालिक रूप से प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। मत्स्य विभाग की यह पहल नदी संरक्षण एवं मत्स्य संसाधनों के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

