देव दीपावली पर गंगा के ऊपर हुई भव्य आतिशबाजी बनी आकर्षण का केंद्र, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने मोबाइल कैमरों में कैद किए यादगार पल
Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली पर मंगलवार की रात आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर करीब 15 मिनट तक लगातार हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशनी से नहा उठा। एक के बाद एक आसमान में बिखरती रोशनी और आकर्षक रंगों ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया कि घाटों पर मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे थे।

आतिशबाजी शुरू होते ही गंगा (Varanasi) किनारे मौजूद लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं। अलग-अलग रंगों और आकारों में आसमान में फैलती आतिशबाजी ने देव दीपावली की भव्यता में चार चांद लगा दिए। करीब 15 मिनट तक लगातार चले इस आयोजन के दौरान कभी आसमान रंगीन रोशनी से जगमगाता रहा तो कभी तेज चमक के साथ आतिशबाजी की गूंज घाटों तक सुनाई देती रही। गंगा के पानी में आतिशबाजी की रोशनी का प्रतिबिंब भी बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा था।


आतिशबाजी का नजारा देखकर अभिभूत दिखाई दिए सैलानी
घाटों (Varanasi) पर मौजूद श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल फोन और कैमरों में कैद करते नजर आए। कई लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ इस पल को यादगार बनाने में जुटे रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटकों के साथ विदेशी सैलानी भी आतिशबाजी का नजारा देखकर अभिभूत दिखाई दिए। लोगों ने इसे अद्भुत, अलौकिक और जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बताया।


आसमान में सजा रंग-बिरंगी रोशनी का संगम
काशी (Varanasi) की देव दीपावली पर एक तरफ 84 घाटों पर लाखों दीपों की रोशनी फैली हुई थी, वहीं दूसरी ओर आसमान में आतिशबाजी ने उत्सव को और भव्य बना दिया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीप, घाटों की साज-सज्जा और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी का संगम काशी की सुंदरता को चार गुना बढ़ाता नजर आया।


ये भी पढ़े:- 2100 ड्रोन से आसमान में उतरी काशी की आध्यात्मिक छटा

करीब 15 मिनट तक चले इस आतिशबाजी के प्रदर्शन ने देव दीपावली की रात को यादगार बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह केवल आतिशबाजी नहीं, बल्कि काशी (Varanasi) की भव्यता, आस्था और उत्सव का ऐसा संगम रहा, जिसकी यादें लंबे समय तक उनके मन में बनी रहेंगी।



