महज 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने 53 गेंदों में 28 छक्कों की मदत से 204 रन बनाकर सबको चौका दिया । वैभव ने दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। भारत-ए और यूएई के बीच हो रहे मुकाबले में वैभव ने गेंदबाजों की जमकर पीटाई की और भारत-ए को मात्र 14।2 ओवर में जीत दिला दी। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार मौके का इंतजार करने की सलाह पाने वाले वैभव ने अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद सीनियर टीम में उनकी पक्की जगह होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Vaibhav Suryavanshi को और कब तक करना होगा इंतजार ?
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले भी कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में अपनी जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। उनका कहना था कि लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को चयन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की निरंतरता का हवाला देते हुए Vaibhav Suryavanshi को अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने की सलाह दी थी।
वैभव के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए अब यह सवाल उठाने लगे है कि आखिर उन्हें मौका पाने के लिए और कब तक इंतजार कराय जायेगा । जिम्बाब्वे दौरे पर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे इसके बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मुकाबलों में मौका नहीं मिला। उस सीरीज में Vaibhav Suryavanshi ने तीन मैचों में 196।10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे।

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी वह बेंच पर ही बैठे रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें पांच में से सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। अब यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की पारी ने चयन को लेकर बहस और तेज कर दी है। Vaibhav Suryavanshi ने दिखा दिया है कि उन्हें सिर्फ भविष्य का खिलाड़ी बताकर नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : आयुष बोर्ड में डॉक्टर पंजीकरण घोटाले का आरोप, 60 कथित फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहम्मद कैफ ने भी मैनेजमेंट पर सवाल उठाए
वैभव की ऐतिहासिक पारी के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। कैफ ने कहा है कि वैभव अब ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें सिर्फ तैयार करने या निखारने के नाम पर लगातार बाहर रखा जाए।
