• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

CM in Ballia: ‘गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण से अयोध्या से जुड़ेगा बलिया’ बलिया में बोले सीएम योगी, दीपावली पर मुफ्त सिलिंडर का किया वादा

by Abhishek Seth
November 3, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
CM in Ballia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM in Ballia: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया जनपद के बांसडीह तहसील के पिण्डहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलिया की धरती क्रांतिकारी है और चुनौती से अपना रास्ता बनाती है। गुलामी के दौर में आजादी की चिंगारी को सुलगाने का कार्य मंगल पांडेय ने किया और देखते ही देखते पूरे देश में क्रांति की लहर दौड़ गई।

इतना ही नहीं, सन् 1942 में आजादी का एहसास भी देश को बलिया की माटी [CM in Ballia] ने कराया था। इतना ही नहीं, जब लोकतंत्र खतरे में था, तब जयप्रकाश नारायण ने नागरिकों के मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। इसमें जिले के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने उनका साथ दिया था। 

CM in Ballia
जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू एवं सहजानंद राय

अपने 35 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ [CM in Ballia] ने राजनीतिक दल पर टिप्पणी करने से गुरेज किया, लेकिन अपनी सरकार की उपलब्धियों का खूब बखान किया। कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि महिला आरक्षण कानून मूर्त रुप ले। इसीलिए उसे लंबे समय से लटकाए रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे किसी की एक नहीं चली और मजबूरन सबको इसका समर्थन करना पड़ा।

मुख्यमंत्री [CM in Ballia] ने कहा कि आरक्षण से महिलाओं का तेजी से विकास होगा। दीपावली पर उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारियों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही बलिया के विकास के लिए गंगा और सरयू नदी में जेटी का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बलिया से अयोध्या सीधे जुड़ सकें। जल मार्ग का विकास होने से जिले में रोजगार सृजन होगा। कहा कि सरकार ने आयुष्मान योजना की धनराशि में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही बेटियों को शादी के लिए 51 हजार रुपये दे रही है। बेटियों की सुरक्षा के लिए नए कायदे-कानून बनाए गए है, ताकि हमारी बेटियां बेखौफ होकर विकास में सहभागी बनें।

जिले के विकास [CM in Ballia] में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। जिले को शीघ्र ही मेडिकल कालेज का तोहफा मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया में श्रीअन्न और सब्जी की प्राकृतिक खेती हो रही है। इसे देश-विदेशों के बाजारों में पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। महिलाओं के विकास के लिए गांव स्तर पर स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता सराहनीय है।

नारी शक्ति वंदन-सीएम ने किया सबका अभिनंदन

  • 35 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बांसडीह [CM in Ballia] के पिंडहरा मौजे में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लगभग 129 करोड़ लागत की 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, बीसी सखी के अंतर्गत समाज के अंतिम स्तर तक बैंकिंग सेवा प्रदान करने, आयुष्मान योजना, महिला स्वयं सहयता समूहों को प्रमाण पत्र एवं सांकेतिक चेक वितरण किया। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

[CM in Ballia]
कार्यक्रम स्थल पर लगा शिलापट्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद मुझे बलिया में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए बलिया की इस धरा को नमन करते हुए मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। बलिया की धरती एक क्रांति धरा है। चुनौती से जूझते हुए हमेशा अपना मार्ग बनाती है। कहा कि बलिया जो रास्ता तय करता है, उसका देश अनुसरण करता है। याद करिए 1857 के प्रथम स्वतंत्रता समर को। आजादी के लिए पूरे देश के अंदर चिंगारी ले जाने का कार्य बलिया के मंगल पांडेय ने बैरकपुर से की थी और देखते ही देखते पूरे देश के अंदर आजादी का प्रथम स्वतंत्रता समर प्रारंभ हो गया था।

CM in Ballia
परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

1857 भारत की स्वाधीनता का एक ऐसा अवसर था, जिसने भारत को आजादी का अहसास करने की शुरुआत कराया कि पूरा देश एकजुट होकर लड़ेगा तो अंग्रेज बहुत दिनों तक भारत को गुलाम नहीं बना सकते हैं। यह सौभाग्य बलिया की माटी को ही जाता है। 1942 में बलिया [CM in Ballia] ने अपने आपको स्वाधीन घोषित कर दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ था, लेकिन बलिया ने 1942 में ही अपने आपको स्वाधीन घोषित कर दिया था। आजादी के बाद भारत को जो संसदीय लोकतंत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने दिया था, उस लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया तो जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरा देश आंदोलन के लिए खड़ा हो गया था।

CM in Ballia
लाभार्थी को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री

देश के लोकतंत्र को बचाने, आम नागरिक की स्वाधीनता को बनाए रखने एवं उनके मौलिक अधिकारों को प्रदान करने के लिए ही बलिया [CM in Ballia] खड़ा हुआ था और बलिया के साथ पूरा देश खड़ा हुआ था। मंगल पांडेय हो, चित्तू पांडेय हो, जयप्रकाश हो या पूर्व पीएम चंद्रशेखर, इन सबकी प्रेरणा बलिया को एक नई पहचान दिलाती है। मा गंगा एवं भृगु बाबा भी बलिया को एक नई पहचान देते है। सभी का आशीर्वाद बलिया पर इसी प्रकार से बना रहे।

Highlights

  • योजनाओं का हर तबके को मिल रहा लाभ: योगी
  • पीएम ने महिला शक्ति को किया मजबूत: रवीन्द्र
  • गीतों पर झूमते रहे लोग
  • पीएम ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान: दानिश
  • नारी में बसते है कई रूप: दयाशंकर
  • सीएम को किया सम्मानित
  • CM in Ballia: केतकी सिंह ने सीएम के समक्ष रखी मांगें
  • सुरक्षा का रहा तगड़ा इंतजाम
  • लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र एवं चेक
  • यह बदलाव आपकी देन है: केतकी सिंह
  • विधायक आवास पर खाया दही एवं हलवा

योजनाओं का हर तबके को मिल रहा लाभ: योगी

  • नये भारत में बिना किसी भेदभाव के हो रहा कार्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं के लिए अभी हाल ही में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, लेकिन आप लोगों ने 2022 में ही केतकी सिंह को अपना विधायक चुन करके भेज दिया था। 2026 में परिसीमन के बाद संसद एवं विधानसभा में एक तिहाई सीटों पर महिलाओं को आरक्षण की सुविधा प्राप्त होगी तो बलिया में सीटें बढ़ेगी और बहन केतकी सिंह के साथ-साथ तमाम अन्य बहनों को भी विधानसभा और संसद में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांसडीह के पिंडहरा मौजे [CM in Ballia] में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। इस भारत में सुरक्षा है। इस भारत में स्वाभिमान है। इस भारत में सम्मान है। इस भारत में बिना भेदभाव के शासन की हर योजना का लाभ हर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं आदि को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ अगर किसी ने खिलवाड़ किया तो फिर उसको यमराज भी नहीं बचा पायेगा। उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति होना तय है। इसमें किसी को कोई संदेह नही होना चाहिए।

पीएम ने महिला शक्ति को किया मजबूत: रवीन्द्र

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जब संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ तो देश की महिला शक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। दशहरा, दीपावली, छठ सब देवी मैया का ही पूजा है। नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर पीएम मोदी ने महिला शक्ति को मजबूत किया है। वह समाज में महिलाओं को उचित अवसर प्रदान करेगा। महिलाओं के लिए कानून बना है। अब महिला शक्ति अपनी योग्यता के अनुसार लोकसभा और विधानसभा में जा सकती है। अब राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर में महिला मुखिया है।

गीतों पर झूमते रहे लोग

‘भारत का बचपन बोले, बुढ़वा, जवान, योगी-मोदी घर-घर बोली सारा हिन्दुस्तान… तब 24वां में लउकी कमल निशाऩ… और बनल रहे मोदी-योगी के जोड़ी़… से नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायक गोलू राजा ने मौजूद लोगों को खूब झुमाया। वही, लोकगीत गायिका हेमा पाण्डेय सहित अन्य कलाकारों ने अपने गायन [CM in Ballia] से मौजूद लोगों खूब झुमाया।

पीएम ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान: दानिश

मंत्री दानिश आजाद अंसारी [CM in Ballia] ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया है। मातृ शक्ति पूरी निष्ठा के साथ राष्टÑ निर्माण में सहयोग करेगी।

नारी में बसते है कई रूप: दयाशंकर

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश में नारियों को सम्मान [CM in Ballia] दिया है। नारियों में कई रूप बसते है। इसमें मां ही होती है, जो भगवान को भी पैदा करती है। मां ने ही देश के विभिन्न विभूतियों एवं महापुरुषों को पैदा किया है।

मुख्यमंत्री को सम्मानित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव

सीएम को किया सम्मानित

विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चांदी का तीर-धनुष देकर सम्मानित किया। वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सीएम को अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह देखकर अभिवादन [CM in Ballia] किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट करते डीएम रवीन्द्र कुमार

CM in Ballia: केतकी सिंह ने सीएम के समक्ष रखी मांगें

बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र [CM in Ballia] में आमजन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विभिन्न मांग किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बलिकाओ के लिए राजकीय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज, लघु उद्योग प्रशिक्षण एवं कार्य विक्रय केंद्र, राजकीय कौशल विकास संस्थान, सुरहा ताल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सहित घाघरा के तटीय ग्रामों में बाढ़ का स्थाई समाधान ड्रेजिंग-स्पर निर्माण सहित अन्य मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।

सुरक्षा का रहा तगड़ा इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन [CM in Ballia] के मद्देनजर सुरक्षा दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। बलिया जनपद [CM in Ballia] सहित गैर जनपदों के सैकड़ों पुलिस कर्मी आवागमन सहित अन्य कार्यों में तत्पर दिखे। पुलिस के आला अधिकारी सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर उनके जाने तक मौजूद रहा। सभी सड़क मार्गों पर महिला पुलिस कर्मी की भारी तैनाती रही। मुख्यमंत्री की सुरक्षा [CM in Ballia] में कहीं कोई कमी नहीं दिखी।

लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र एवं चेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र [CM in Ballia] के विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र और चेक वितरण किया। इसमें मुख्य रूप से श्रीमती पूनम देवी, पुष्पा देवी, बुचिया देवी, श्रीमती सिद्घि देवी, सोनी वर्मा, बबीता वर्मा, मुन्नी देवी, श्रीमती रामवती देवी, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती प्रतिमा उपाध्याय, महिला कांस्टेबल खुशबू तिवारी, श्रीमती सिंपल देवी, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती लालती देवी, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती चंदा देवी सहित अन्य शामिल रही।

यह बदलाव आपकी देन है: केतकी सिंह

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ के अभिवादन के दौरान भावविभोर हुई विधायक केतकी सिंह ने कहा कि हम बहनों के अंगरक्षक एवं बड़े भाई के रूप में प्रस्तुत रहते है योगी जी। जब माता साबरी की कुटिया में प्रभु श्रीराम गये तो वह भाव कैसे होगा? इसका मैं प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर रही हूं। कहा कि आप तो ऐसे योगी सन्यासी हैं, जिनको कुछ भेंट भी नहीं दिया जा सकता। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी महिलाओं के ऊपर आंख उठाकर देख सकें। यह बदलाव आपकी ही देन है।

महासम्मेलन को संबोधित करती विधायक केतकी सिंह

विधायक आवास पर खाया दही एवं हलवा

नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में अपने सम्बोधन [CM in Ballia] के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैरीटार गांव स्थित विधायक केतकी सिंह के आवास पर गये। विधायक आवास पंहुचे मुख्यमंत्री ने दही एवं सहतवार का गाजर का हलवा खाया। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि घर पर बना कोदों व सावा का खीर, आलू तथा लौकी की पकौड़ी भी योगी आदित्यनाथ ने खाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक केतकी सिंह की चचिया सास निशा देवी एवं ससुर विश्राम सिंह के साथ ही उनके पति शांत स्वरूप उर्फ  गुड्डू सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग बातचीत किया।

घर पर विधायक केतकी सिंह की बहन, बुआ तथा बेरूआरबारी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह से भी बातचीत किया। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन अब तक का प्रदेश का सबसे ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ हैं। मुख्यमंत्री को घर पर खाना खिलाने के लिए परिवार के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता शैलू गोड़, मुन्ना गुप्ता व धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहें।

Subscribe our channel

Previous Post

Bhadohi News: रेप मामले में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र दोषी करार, सजा पर कल होगा फैसला

Next Post

BHU Protest: छेड़खानी के आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़ी छात्राएं, सिंह द्वारा पर किया प्रदर्शन, निकाला मार्च

Next Post
IIT BHU Update

BHU Protest: छेड़खानी के आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़ी छात्राएं, सिंह द्वारा पर किया प्रदर्शन, निकाला मार्च

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग
  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Varanasi: चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार, शिव के साथ चंद्रमा-डमरू कराएंगे धार्मिक अनुभूति, जल्द होगा उद्घाटन
  • Varanasi पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई की चेन भी बरामद
  • Varanasi: चितईपुर इलाके में तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता, हालत बदत्तर
  • Mau से बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार
  • Mau: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ से गूंजा जिला मुख्यालय, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
  • Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण प्रक्रिया में आई तेजी, शेस 5 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, क्षेत्र के लोगों में बढ़ी हलचल

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग
  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Varanasi: चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार, शिव के साथ चंद्रमा-डमरू कराएंगे धार्मिक अनुभूति, जल्द होगा उद्घाटन
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव