Sonbhadra: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह के पास राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बुधवार की रात सड़क हादसे में घोरावल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (55) की मौत हो गई। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार सिंह पुत्र छविनाथ सिंह राबर्ट्सगंज के विकास नगर में रहते थे। वह मूल रूप से बसंतपुर, चकिया, जनपद चंदौली के निवासी थे। बुधवार को वह अपने साढ़ू राजेश मौर्या के साथ रिश्तेदारी में राजगढ़ गए थे। वहां से राबर्ट्सगंज लौटते समय सलैयाडीह के पास उनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के समय कार चालक रंजीत कुमार वाहन चला रहा था। दुर्घटना (Sonbhadra) के बाद अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम घोरावल विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह और नायब तहसीलदार बीडी तिवारी सहित लेखपाल, कानूनगो व अन्य परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अधिकारियों और सहकर्मियों ने शोक संतप्त परिवार (Sonbhadra) के प्रति संवेदना व्यक्त की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
Sonbhadra: बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जाने वाले थे अनिल
अनिल कुमार सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी आकांक्षा (24) की शादी के लिए वह लड़का देखने जाने वाले थे। परिवार (Sonbhadra) में विवाह की तैयारियों को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों से पहले ही परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
उनकी छोटी बेटी आस्था (20) मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कर रही है, जबकि 18 वर्षीय बेटा धैर्य बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है।अनिल कुमार सिंह की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनके सहकर्मी और परिचित भी इस घटना (Sonbhadra) से स्तब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: ‘न्यायपालिका को कोई धौंस नहीं दिखा सकता’, राहुल गांधी की याचिका पर SC सख्त

