Hanuman Ansh: आमतौर पर ज्यादातर फिल्में रिलीज के तीसरे या चौथे हफ्ते तक सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी शुरू कर देती हैं। लेकिन निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की भक्तिमय फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। रिलीज के 40वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 40वें दिन की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ के मंगलवार के कलेक्शन में खास बढ़त देखने को नहीं मिली।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘Hanuman Ansh’ ने भारत में 9,175 शो के जरिए अब तक 231.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये बताया गया है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 40वें दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 291.40 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और जल्द ही इसके 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Hanuman Ansh: 40वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई
रिलीज (Hanuman Ansh) के कई हफ्ते बाद आमतौर पर फिल्मों की दैनिक कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। इसके बावजूद 15 सितंबर, मंगलवार को रिलीज के 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
40वें दिन की कमाई के आंकड़े में फिल्म ने कई चर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसी वजह से फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खास चर्चा में है।
उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। सरकार के आदेश के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन के लिए मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को दी जाने वाली सेवा पर राज्य के भीतर भुगतान किए जाने वाले SGST की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाएगी। इसके तहत दर्शकों से SGST नहीं लिया जाएगा।
सिर्फ 2 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म
खास बात यह है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें:- 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता
फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित बताई गई है। शुरुआत में धीमी कमाई के बाद माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों के जुड़ाव के चलते फिल्म (Hanuman Ansh) के कलेक्शन में तेजी आई। अब यह फिल्म 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

