• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Chandauli: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्रामा सेंटर के निर्माण में पकड़ी गड़बड़ी, एजेंसी ब्लैक लिस्टेड करने का दिया निर्देश

by Abhishek Seth
November 30, 2024
in वाराणसी
0
Chandauli

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chandauli: सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महेवा ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्यों में डिप्टी सीएम ने व्यापक गड़बड़ी पकड़ी। मौके पर कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मौके पर मौजूद सीडीओ को निर्माण कार्य करा रही संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने व सरकारी धन की रिकवरी कराने का निर्देश दिया। सरकार की एक-एक चवन्नी की रिकवरी कराई जाएगी।

उन्होंने महेवा में बन रहे बहुप्रतिष्ठित ट्रामा सेंटर भवन की गहनता के साथ मुआयना किया। जांच में जो भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। उन्होंने दोबारा सुधारने का निर्देश जिम्मेदार अफसरों को दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही दोबारा नहीं होनी चाहिए। शासन किसी भी प्रकार की लापरवाही, गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार जनता के पैसे को कत्तई बर्बाद नहीं होने देगी।

कहा कि महेवा ट्रामा सेंटर भवन के निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया है। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि संस्था को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही धन की रिकवरी भी कराई जाए। इसके बाद उन्होंने सीधे कठौरी स्थित गौआश्रय केन्द्र का रूख किया। वहां पर रखे गए गौवंश को उपलब्ध चारा-पानी, दवा-ईलाज आदि की जायजा लिया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने गौवंश आश्रय संचालन के लिए जो भी मानक निर्धारित किए हैं उसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां भूसा सहित खली चुन्नी रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ रूबेन शर्मा, प्रधान रंजना कुमारी बिंद, डा. वाईके राय, नवीन श्रीवास्तव सम्मिलित रहे। तत्पश्चात डिप्टी सीएम का बसनी प्राइमरी स्कूल पहुंचे और स्कूली बच्चों से संवाद स्थापित किया। बातचीत से उन्होंने परिषदीय विद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने जिले में खाद की किल्लत की ओर कर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द रैंक मांगने की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या के लिए सरकार कटिबद्ध है जल्द ही उर्वरक की किल्लत का समस्या का समाधान होगा। अंत में वे चंदौली के नेहरू नगर वार्ड पहुंचे, वहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से बातचीत कर योजना के बारे में जानकारी ली।

लाभार्थियों ने पक्का मकान मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया। साथ ही बिजली बिल में गड़बड़ी, रोजगार सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को भी डिप्टी सीएम के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार स्थापित करने के लिए कई सब्सिडीयुक्त योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके लिए जिले के अधिकारियों से सम्पर्क कर उसका लाभ लें। इसके पूर्व सभासद शीला देवी, अर्चना देवी, धनावती देवी व रामचंद्र कटारिया ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर डूडा के राजेश राय, इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: डिप्टी सीएम से की महिला चिकित्सक की शिकायत

चंदौली दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कलेक्ट्रेट में शनिवार को फरियादियों ने मुलाकात कर स्वास्थ्य विभाग की शिकायत की। हिनौता जगदीश सराय निवासी अखिलेश गिरी ने डिप्टी सीएम को जिला अस्पताल के महिला चिकित्सक द्वारा पत्नी के प्रसव के दौरान सात हजार रुपये की बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत की।

कहा कि प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को तीन घंटे तक अस्पताल में रखा गया, जब बाहर की दवा आई, तब जाकर उसका आपरेशन किया गया। बताया कि इस समस्या की मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई गयी, जिसका गलत तरीके से निस्तारण भी कर दिया। इस मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में लिया और जांच के आदेश की बात कही। यह भी भरोसा दिया कि जिला अस्पताल का जल्द औचक निरीक्षण कर वहां व्याप्त कमियां को देखा जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सके।

सपा-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार का कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में चंदौली के एक-एक कार्यकर्ता को जुटने की जरूरत है। भाजपा ने हमेशा से जमीनी स्तर पर काम किया है। हम सभी को मिलकर इस परम्परा को आगे बढ़ाना होगा, ताकि पार्टी ने भारतीय राजनीति में जो ऊंचाई अर्जित की है वह कायम रहे।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा और उन पर परिवारवाद के आरोप लगाए। कहा कि इन पार्टियों का जनकल्याण से कोई सरोकार नहीं है यह भी सिर्फ भाई-भतीजा को सांसद, विधायक, मंत्री बनाने वाली मंशा के साथ भारतीय राजनीति में कायम है। किसानों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए कहा कि जनपद में खाद बीज की कमी नहीं होने दिया जाएगा।

Highlights

  • Chandauli: डिप्टी सीएम से की महिला चिकित्सक की शिकायत
  • सपा-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना
  • इस समय भाजपा का संगठन महापर्व चल रहा है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पूरे पारदर्शी तरीके से संगठन का चुनाव करती है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, शमशेर सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, सुरेश मौर्य, आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।

    Subscribe our channel

    Previous Post

    महाराष्ट्र में सीएम पद पर सस्पेंस जारी: शिंदे, फडणवीस और अजित पवार के बीच खींचतान, गृह मंत्रालय विवाद बना बड़ा मुद्दा

    Next Post

    Siberian Bird: साइबेरियन पक्षियों की काशी यात्रा, क्लाइमेट चेंज के कारण संख्या में कमी और देर से आगमन

    Next Post
    Siberian bird

    Siberian Bird: साइबेरियन पक्षियों की काशी यात्रा, क्लाइमेट चेंज के कारण संख्या में कमी और देर से आगमन

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव