लखनऊ। रविवार को वृंदावन सेक्टर 10 सी में अपना ग्रुप के मेंबर्स ने समाज में चाय पर चर्चा के आयोजन के दौरान सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसमे साफ सफाई, सुरक्षा और समाज के हितों को ध्यान में रखकर खुद को उसके लिए तैयार रखने को लेकर चर्चा हुई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से महावीर प्रसाद बघेल, सुभाष यादव, राम हर्ष, हरी सिंह दोहरे, श्रीपाल बघेल, विजय गौतम, रंजीत कुमार, मथुरा प्रसाद और अन्य लोगों ने अपनी राय रखी। इसके अलावा कोविड महामारी में खुद को और लोगों की जरूरतों को कैसे पूरा करें इस पर भी चर्चा हुई।
ADVERTISEMENT
sudha jaiswal
ADVERTISEMENT





