लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में रविवार को टर्र पर्व के अवसर पर दोपहर बाद भारी भीड़ रही। हल्की बूॅदाबांदी होने के कारण मौसम सुहाना होते ही शाम तक दर्शकों का हुजूम उमड़ता रहा। प्राणि उद्यान में रविवार को लगभग 13000 से अधिक दर्शकों ने भ्रमण किया।

दर्शकों ने बड़ी रूचि से यहॉं की सुविधा तथा वन्य जीवों को देखने का आनन्द लिया। इसके अतिरिक्त चिम्पान्जी, बब्बर शेर, व्हाइट टाइगर, जिराफ, नीले-पीले मकाऊ, रंग-बिरंगे पक्षी आदि आकर्शण का मुख्य केन्द्र रहे। भारी भीड़ को देखते हुए नरही मुख्य द्वार पर 6 टिकट काउन्टर जिनमें से 2 काउन्टर सिर्फ महिला दर्शकों के लिए थे तथा डालीबाग गेट पर 1 की जगह 2 टिकट काउन्टर कर दिये गये। यह जानकारी रविवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के निदेशक वीके मिश्र ने दी।
sudha jaiswal

