लखनऊ। गोसाईगंज में अपने परिचित के घर बैठे अधेड़ पर आधा दर्जन लोगों ने बांके से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गोसाईंगंज पुलिस के मुताबिक सठवारा के मगहुवा निवासी दुर्गेश गुरुवार को देर रात 10:30 बजे अपने परिचित राम बहादुर के घर पर बैठा हुआ था तभी अचानक उसी गांव के रहने वाले अजय, अशुल और आशीष सहित तीन अज्ञात लोग अचानक से आए और उस पर बांका, करौली व डंडे से उस पर हमला कर दिया। उनके हमले में घायल होने के बाद उसने किसी तरीके से भागकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
sudha jaiswal

