- (Gyanvapi) अनुप जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ यह पूजन-अर्चन
- भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया न्यायालय से आग्रह
- बाबा आदिविश्वेश्वर से उनकी मुक्ति के लिए की गयी प्रार्थना
वाराणसी। कोर्ट कमिश्नर सर्वे के दौरान ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की अवधि को आज एक साल पूरा हो गया। आज से ठीक एक वर्ष पहले 16 मई 2022 को कोर्ट कमीशन सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को हिन्दू पक्ष ने आदिविश्वेश्वर बताया था।

आज सर्वे में मिले आदि विश्वेश्वर महादेव के एक वर्ष होने पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुप जायसवाल के नेतृत्व में गोदौलिया स्थित जयपुरिया भवन के बगल में बडादेव मंदिर में जलाभिषेक, पूजन व अर्चन करके आदि विश्वेश्वर महादेव के लिए हवन किया गया।

gGyanvapi : इतने समय बाद भी नही कर पा रहे बाबा के दर्शन
इस मौके पर उपाध्यक्ष अनूप जयसवाल ने कहा कि आज ही के दिन 1 वर्ष पूर्व ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद में आदि विश्वेश्वर महादेव सर्वे में मिले थे लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि इतना समय बीतने के बाद भी भक्त बाबा के दर्शन नहीं कर सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ बड़ादेव महादेव मंदिर में बाबा के लिए जलाअभिषेक किया गया उसके बाद आदि विश्वेश्वर महादेव के मुक्ति के लिए हवन करते हुए बाबा से प्रार्थना की गई कि सभी को सद्बुद्धि दें।

इस दौरान उन्होंने न्यायालय यह आग्रह भी किया कि ज्ञानवापी (Gyanvapi) का पुनः सर्वे कर जो सच्चाई है वह सभी के सामने लाया जाए ताकि हम सभी बाबा आदिविश्वेश्वर का रोज अभिषेक पूजन एवं महा भोग आरती कर सके।
Mat You Read : सलमान मामू के नक्शेकदम पर चलती आईं नजर 3 साल की आयत शर्मा

कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल व संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन धीरेन्द्र शर्मा ने किया। मंदिन में बाबा का पूजन-अर्चन और हवन आचार्य संकटमोचन मिश्रा के आचार्यत्व मे सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से आलोक श्रीवास्तव, शंकर जायसवाल, ओमप्रकाश यादव बाबू, कन्हैया कपूर, सुनील गुप्ता, धर्मचंद, शिवम यादव, मुन्ना यादव, विष्णु यादव, सदन सेठ, मनोज केशरी आदि लोग मौजूद रहें।

