कभी-कभी पेट भरा होने पर भी कुछ चटपटा खाने का मन होता है, कुछ ऐसा जो जल्दी बन जाए और जिसमें ज़्यादा मेहनत भी न लगे।या फिर कुछ ऐसा जो सुबह के नाश्ते के लिए आसानी से बन जाए।कुछ ऐसा ही आज हम बनाने जा रहे हैं जो झटपट बन जाएगा, चीज़ चिल्ली टोस्ट।
चीज़ चिल्ली टोस्ट के लिए आवश्यक सामग्री-
मक्खन – 2-3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1 कटी हुई
शिमला मिर्च – 1 कटी हुई
लाल शिमला मिर्च – 1 कटी हुई
हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 4
मोज़रेला चीज़ – 1 कप (ग्रेटेड)
चिल्ली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
चीज़ चिल्ली टोस्ट बनाने की विधि
एक छोटे बाउल में 2-3 चम्मच बटर, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 1 चम्मच बारीक कटी हुई लाल शिमला मिर्च और 1 छोटा चम्मच हरा धनिया डाल कर यह मिश्रण तैयार करें।अगर अनसाल्टेड बटर ले रहे हैं तो उसमें स्वाद अनुसार नमक ज़रूर मिला लें।
अब 4 ब्रेड स्लाइस को पेन में एक तरफ से हल्का सा सेकिए।याद रखिए ब्रेड ज़्यादा न सिके और बस एक साइड से ही सेकें।अगर ब्रेड को एक साइड से सेक कर लेते हैं तो चीज़ चिल्ली टोस्ट और क्रिस्पी बनते हैं।अब स्लाइसेस को एक प्लेट में रख कर सेके हुए साइड पर बनाया हुए बटर मिश्रण लगाइए।मिश्रण लगाने के बाद इस पर मोज़रेला चीज़ डाल कर फैलाइए।
याद रखिए ब्रेड के किनारों पर बहुत ज़्यादा चीज़ न भरें क्योंकी चीज़ मेल्ट होकर फैलता है।इसके बाद डालें थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स, अपनी पसंद से थोड़े कम या ज़्यादा डाल सकते हैं।
अब पेन में 1 चम्मच बटर डाल कर ब्रेड को रखिए और ढक कर सेकिए।5 मिनट तक धीमी आंच पर सेकने के बाद जब चीज़ अच्छे से पिघल जाए इसे निकाल लीजिए।चीज़ चिल्ली टोस्ट बन कर तैयार हो जाएगा, इसी तरह बाकी की ब्रेड स्लाइस भी सेक लीजिए।बीच से काट कर या वैसे ही केचप के साथ स्वादिष्ट चीज़ चिल्ली टोस्ट का आनंद लीजिए।
Anupama Dubey