यात्रियों को मिलेगी राहत
लखनऊ। ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की भीड़ को देखते एवं वर्तमान में चल रही नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीट उपलब्ध न होने के चलते रेलवे ने नई दिल्ली से बनारस वाया लखनऊ के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04080 नई दिल्ली से वाराणसी वाया लखनऊ 3 से 30 जून तक हर सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को नई दिल्ली से शाम 7:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04079 वाराणसी से नई दिल्ली 4 जून से एक जुलाई तक हर मंगलवार, शनिवार और रविवार को शाम 6:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनो पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से समर स्पेशल ट्रेनों में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है। दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन से दिल्ली और बनारस की ट्रेनों कें वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
चार जून से दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन
ट्रेन नंबर 04052 नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चार जून से 25 जून तक हर रविवार को नई दिल्ली से शाम 07.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04051 वाराणसी से नई दिल्ली पांच जून से 25 जून तक हर सोमवार को वाराणसी से शाम 6:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ स्टेशनो पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
sudha jaiswal

