- 30 लाख आंकी गयी कीमत, तीन महीने पहले भी प्रापर्टी हुई थी कुर्क
वाराणसी। जमीन कारोबारी एनडी तिवारी हत्या कांड के आरोपी की 30 लाख की संपत्ति मंगलवार को जिला प्रशासन ने कुर्क किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम निर्देश पर हत्यारोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजन सिंह निवासी कुसहा थाना चुनार मीरजापुर के यहां कार्रवाई हुई। इसके पहले भी जिला प्रशासन हत्यारोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुका है।
रोहनिया क्षेत्र के अखरी निवासी जमीन कारोबारी एनडी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आरोप है कि इस हत्याकांड को अंंजाम राजेन्द्र सिंह उर्फ राजन समेत पांच लोगों ने किया। मंगलवार को उप जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश यादव,नायब तहसीलदार कसवार राजा सुलखा वर्मा, एसीपी रोहनिया विदूष सक्सेना सहित रोहनिया पुलिस व राजस्व टीम के मौजूदगी में राजन की कनेरी में लिए गए भूमि पर बने मकान को कुर्क किया गया। 27 अगस्त 2022 को औढे में करीब करोड़ों रुपए के अचल संपत्ति पहले भी कुर्क की जा चुकी है।