लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा मे. इकोग्रीन, पार्षद एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ को बैठक कर नगर निगम लखनऊ क्षेत्र में प्राइमरी एवं सेकेण्ड्री कूड़ा निस्तारण कार्यो की समीक्षा की गयी। बता दें कि 2 जून शुक्रवार को बैठक के दौरान विगत तीन दिनों से मे. इकोग्रीन द्वारा नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान न कराये जाने पर असंतोष प्रकट किया गया। नगर निगम अधिकारियों द्वारा महापौर के संज्ञान में लाया गया कि अनुबन्ध के अनुसार कार्य न करने के कारण पूर्व में मे. इकोग्रीन को अनुबन्ध निरस्तीकरण हेतु विधिक नोटिस निर्गत की गयी हैं, किन्तु कार्यो में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है। इन बातों पर महापौर, पार्षद एवं नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में निम्नवत निर्णय लिये गये
1- अग्रिम व्यवस्था लागू होने तक समस्त वार्डो में प्राईमरी कूड़ा कलेक्शन का कार्य नगर निगम द्वारा स्वयं कराया जायेगा। इस हेतु वार्ड में सफाई कार्य हेतु पूर्व से योजित कार्यदायी संस्था के माध्यम से प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन कार्य हेतु कर्मचारी/श्रमिक प्राप्त किये जायेंगे और इन श्रमिकों को उक्त कार्यदायी संस्था के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। सम्बन्धित जोनल सेनेटरी अधिकारी/सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तदनुसार अनुपालन कर कार्यवाही करेंगे।
2- वार्ड में पूर्व से जो वेण्डर्स कार्य कर रहे थे उनसे सेकेण्ड्री कूड़ा कलेक्शन कार्य के सम्बन्ध में वार्ता कर ली जाये। यदि उक्त वेण्डर्स नगर निगम द्वारा पूर्व निर्धारित दरों/टेण्डर की दरों पर कार्य करने के लिए सहमत हो तों उनसे कार्य कराया जाय। यदि वेन्डर्स नगर निगम द्वारा स्वीकृत दरों पर कार्य करने के लिये सहमत न हो तो सेकेण्ड्री कूड़ा कलेक्शन/निस्तारण का कार्य भी स्वयं नगर निगम द्वारा कराया जाय। इस सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता (आर.आर.), पर्यावरण अभियन्ता, जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यय का आगणन तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगे।
3- निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक मे. इकोग्रीन द्वारा वसूले जा रहे यूजर चार्जेज को सम्बन्धित नोडल अधिकारी द्वारा कलेक्शन कुशलतापूर्वक कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
sudha jaiswal

