वाराणसी। जल निगम दीनापुर वाराणसी मे ठेकेदारों का अपनी लंबित भुगतान की मांग को लेकर चल रहा धरना 16वें दिन समाप्त हुआ। ठेकेदारों का धरना 2-4 दिन में भुगतान के आश्वासन पर समाप्त हुआ। अधिकारियों ने धरना समाप्त कराते हुए सभी कर्मचारियों को प्लांटों पर भेजकर संचालन सुचारू रूप से शुरू करा दिया।
इस बाबत अधिकारियों ने कहा कि हमारे और आपके एक छोटी सी भूल से बनारस की जो छवि देश दुनिया मे बनी है, वह धूमिल हो सकती है। ठेकेदारों ने अधिकारियों के इस आश्वासन पर अपना धरना शुक्रवार से समाप्त कर दिया। आज अधिशासी अभियंता से वार्ता मे प्रमुख रूप से ठेकेदार पी सी गुप्ता (युवराज) सुरेश कुमार, विजय प्रकाश दुबे, आर पी सिंह, प्रभाकर मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, गुंजन सिंह, व जफर जमील उपस्थित रहे।

