लखनऊ। चकबंदी विभाग के अधिनस्थ चैनमैन और फ्लेगमैन के अस्सी फीसदी पद रिक्त है। आयतीकरण चैनमैन, फ्लेगमैन संघ चकबन्दी विभाग, उप्र ने प्रमुख सचिव राजस्व और चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर संवर्ग की पॉच सूत्रीय लम्बित समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके निराकरणक की मांग की है। इस सम्बंध में पदाधिकारी अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सलीम अहमद, ओमबाबू और दिलीप कुमार त्रिपाठी ने चकबंदी आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह विष्ट चकबंदी विभाग के अधिनस्थ चैनमैन/फलैगमेन के 360 पदों के सापेक्ष 315 पद रिक्त पड़े है। इस संवर्ग की तत्काल भर्ती कराई जाए। सहायक आयतीकरण अधिकारी के पदों आयतकतार्ओं की पदोन्नति की जाए। आयतीकरण अनुभाग का सम्पूर्ण कार्य तकनीकी यंत्रों द्वारा होता है, अत: इस संवर्ग के तबादले आदेश में सम्पूर्ण टीम को भूमापन यन्त्रों के साथ कार्यमुक्त किया जाए। आयतीकरण अनुभाग में कार्यरत चैनमैन, फलैगमैगों की लगभग 15 वर्षो से तैनाती जनपदों में परीक्षा का आयोजन नही किया गया और न ही प्रमेोशन का लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि आयतीकरण अनुभाग में कार्यरत समस्त सारणीयकों का वेतनमान पूर्व में मानचित्राकर चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ लिपिक कके सामन था। जबकि आयोग द्वारा सारणीयक पद का पे-ग्रेड 2000 के स्थान पर 1900 कर दिया गया। यह न्याय संगत नही इसलिए पे-ग्रेड 2000 किया जाए।
sudha jaiswal