वाराणसी। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर (Ganga water level) अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मानसून के दस्तक ने सभी को राहत दिलाई है। वहीं दिन पर दिन जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही थी ऐसे में तेजी से गंगा के जलस्तर में गिरावट भी आ रही थी। जिसके चलते जलकल विभाग ने पिछले दिनों चिंता जताई थी।

Ganga water level : रविवार को गंगा का जलस्तर 58.50 मीटर रिकार्ड किया गया
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को गंगा का जलस्तर (Ganga water level) 58.50 मीटर रिकार्ड किया गया। वहीं मंगलवार को जलस्तर 58.35 मीटर पर था। गंगा के बीच में रेत दिखाई दे रही थी। जलस्तर खिसकने पर जलकल विभाग ने चिंता जाहिर की थी।

May You Read : Nagar Nigam: Fb पेज का मिला एक्सेस, हटाए गए आपत्तिजनक पोस्ट

बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।