प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर (महाराष्ट्र) को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को रविवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने ट्रेन को नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला भी रखी। इनके पुनर्विकास पर क्रमश: लगभग 590 करोड़ रुपये और 360 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
महाराष्ट्र; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/38b50dvSfx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/PazZf07qc1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
प्रधानमंत्री ने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो (लोकोमोटिव रखरखाव डिपो) और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड खंड को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं को क्रमश: करीब 110 करोड़ रुपये और करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/S0Mkf8bvbT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की यात्रा की, उन्होंने इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा। pic.twitter.com/SVguqy7RYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022

