हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ ले चुके हैं। रविवार की दोपहर में 1 बजकर 50 मिनट पर सुखविंदर ने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान राहुल गाँधी, प्रियंका और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने इससे पूर्व मुख्यमंत्री पद की दावेदार रही प्रतिभा सिंह व उनके समर्थकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। उन्होंने प्रतिभा को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।
Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as 15th chief minister of Himachal Pradesh, Mukesh Agnihotri as deputy CM
— ANI Digital (@ani_digital) December 11, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/25j8octma9#SukhwinderSinghSukku #HimachalCM #Congress pic.twitter.com/jxJvqGzJ79
रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुक्खू के साथ ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। इससे पूर्व सुक्खू ने सुबह में खुद प्रतिभा सिंह के घर जाकर उन्हें शपथ समारोह का निमंत्रण दिया। बता दें कि सुक्खू राजनीति में प्रतिभा सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

