• About
  • Advertise
  • EPaper
Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने सभी निकायों में एक सप्ताह का नगर सफाई महा अभियान चलाने का दिया निर्देश

by sudha jaiswal
July 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
नगर विकास मंत्री ने सभी निकायों में एक सप्ताह का नगर सफाई महा अभियान चलाने का दिया निर्देश
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बरसात में नगरों की साफ-सफाई को और बेहतर करने के लिए 14 से 21 जुलाई, 2023 तक चलेगा सफाई अभियान
सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को किया जायेगा चरितार्थ: एके शर्मा
कूड़ा स्थलों एवं गन्दे स्थानों को साफ कर 22 जुलाई को किया जायेगा सभी निकायों में वृहद वृक्षारोपण
सफाई अभियान के पश्चात सभी निकायों में कूड़ा स्थलों एवं गन्दे स्थानों की जगह दिखाई देंगे हरे वृक्ष
सभी मेयर, चेयरमैन अध्यक्ष एवं पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान का करेंगे नेतृत्व
सफाई अभियान से जुड़ने के लिए आमजन को किया जाय जागरूक

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों को अपने निकायों में एक सप्ताह का नगर सफाई महाअभियान चलाने का निर्देश दिया है। सफाई का यह महाअभियान बरसात में गंदगी से राहत देने व नगरों की साफ-सफाई व नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 14 से 21 जुलाई तक सभी मेयर, चेयरमैन, अध्यक्ष एवं पार्षद के नेतृत्व में चलाया जायेगा। इस अभियान में क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधिगण भी अपना सार्थक सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान शहरों के सभी पूजा स्थलों, स्मारकों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, स्कूलों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस-स्टेशनों एवं चौराहों पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सुन्दरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

साथ ही शहरों के कूड़ा स्थलों, गंदे स्थानों को पूर्णतया साफ कर वहां पर 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्कों एवं उद्योनों का सुन्दरीकरण, नगरों की नाले-नालियों की साफ-सफाई, जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जल निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाने, नियमित कूड़ा उठान तथा नाले-नालियों के निर्माण में गड़बड़ी, सीवर की समस्या, स्ट्रीट लाइट की खराबी में सुधार पर ध्यान दिया जायेगा।

अभियान

नगर विकास मंत्री एके शर्मा गुरुवार को नगरीय निकाय निदेशालय में निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर सफाई का महाअभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपराह्न 3 बजे समाचार चैनलों के प्रतिनिधियों को भी जल निगम के फील्ड हास्टल संगम में इस महाअभियान के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को चरितार्थ करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ आमजन भी अपना सहयोग प्रदान करें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जायेगा और सफाई व स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बिना आमजन की सहभागिता के सफाई जैसे कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने सभी निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना सार्थक सहयोग देने को कहा तथा सभी निकाय अपने नजदीकी निकायों से समन्वय बनाकर एवं सहयोग लेकर कार्यों को पूर्ण कराएं, इसके प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी निकाय में मैन और मशीन की कमी न पड़े, इसके लिए एक-दूसरे का सहयोग करें, जिससे कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के शहरों की स्थिति में बेहतर सुधार हो।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरों को साफ-सुथरा एवं वैश्विक स्तर का बनाने के लिए कई चरणों में सफाई अभियान चलाये जा चुके हैं और इसके पहले चार हजार से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ भी किया गया है।

इस दौरान जो भी कूड़ा स्थल एवं गंदे स्थान शहरों में बचे होंगे, उन्हें पूरा साफ-सुथरा बनाकर वहां पर 22 जुलाई को वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान वहां पर फलदार, नक्षत्र वन, नौग्रह वाटिका, शोभादार एवं फूलदार वृक्षों का रोपड़ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष ईश्वर का ही स्वरूप है इसलिए उसे साफ-सुथरे जगह पर ही लगाया जा सकता है, इसीलिए वृक्षारोपण से पहले सफाई का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

एके शर्मा ने सभी जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की है कि इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक भागीदार बनकर अपने नगरों एवं आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा से प्रदेश के सभी शहरों को ग्लोबल सिटीज बनाने का प्रयास किया गया। इसके पहले जी-20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आगरा, लखनऊ व वाराणसी जैसे शहरों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थापन की प्रशंसा विदेशी अतिथियों ने भी की।
बैठक में सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, अपर निदेशक डॉ0 असलम अंसारी, उप निदेशक डॉ0 सुनील यादव उपस्थित थे तथा सभी नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

ये भी पढ़ें

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को मास्को में हाथ से बनी प्रतीक चिन्ह लैंप की भेंट

Related Posts:

  • लखनऊ में कूड़ा-कचरा एवं गन्दे स्थलों तथा जलभराव वाले…
  • लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्वयं नाली की…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • नगर विकास मंत्री ने नगरों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण व…
  • सावन के धार्मिक आयोजन एवं कांवड़ यात्रा को देखते…
  • निकायों के विकास कार्यों एवं योजनाओं में तेजी लाई…
Previous Post

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने 510 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

Next Post

धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड मुख्यालय में किया पौधरोपण

Next Post
होमगार्ड

धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड मुख्यालय में किया पौधरोपण

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • ECI:पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का एलान, अप्रैल में मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
  • Sonbhadra की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे BSA मुकुल आनंद पाण्डेय
  • Sonbhadra: लापता दंपत्ति का जंगल में मिला शव, महिला के शव में पड़ गए थे कीड़े, छह बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
  • Varanasi: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 46 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
  • UP SI exam: “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले” प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द से मची खलबली, सोनभद्र से भाजपा विधायक बोले – दोषियों पर हो कार्रवाई
  • Ghazipur: घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, महिला की मौत, ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना एनएच-124सी पर किया चक्काजाम
  • Gas Shortage: लंका में गैस संकट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, महिलाओं-बच्चों ने भी उठाई आवाज
  • Sonbhadra: मामूली विवाद में मासूम की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम
  • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • ECI:पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का एलान, अप्रैल में मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
  • Sonbhadra की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे BSA मुकुल आनंद पाण्डेय
  • Sonbhadra: लापता दंपत्ति का जंगल में मिला शव, महिला के शव में पड़ गए थे कीड़े, छह बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
  • Varanasi: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 46 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
  • UP SI exam: “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले” प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द से मची खलबली, सोनभद्र से भाजपा विधायक बोले – दोषियों पर हो कार्रवाई
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights