पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 393वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
लखनऊ। युगऋषि वाङ्मय की स्थापना गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘पॉनियर मॉन्टेसरी स्कूल, सेक्टर-1 विकास नगर, लखनऊ’’के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 393वाँ वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता हंस ने अपने पूर्वजों की स्मृति में एवं उमांनद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर ऋषि वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘पूर्वजों की स्मृति में किया गया ज्ञान-दान श्रेष्ठ दान है, वी.के. श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, संस्था के प्रबन्धक डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना सिंह, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, हंस , संस्था के प्रबन्धक डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह, संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना सिंह, वंदना श्रीवास्तव, रूचि सिंह, ज्योत्सना मिश्रा एवं शिक्षक-शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें, मौजूद थे।
लखनऊ: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया शिलाफलकम् की स्थापना व लोकार्पण

