भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ ज़िले से डीएम आगरा बनाए गए

लखनऊ। यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। शनिवार रात में 6 आईएएस अफसरों को उधर-इधर किया गया। 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले बता दें शनिवार देर रात दोबारा शासन ने ट्रांसफर में कुछ के बदलाव किये तो कुछ और अफसरों को नए पदों पर तैनात किया है। शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले गए। उनमें प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को जिलाधिकारी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह को जिलाधिकारीमथुरा बनाया गया। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग कोजिलाधिकारी हमीरपुर का जिम्मा सौंपा गया है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को जिलाधिकारी महोबा की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी महोबा रहे मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट भेजा गया।
आगरा केजिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से जिलाधिकारी आगरा बनाए गए। आईएएस अंकित अग्रवाल का जिला बदला गया। रामपुर जिलाधिकारी की जगह उन्हें बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार अब रामपुर केजिलाधिकारी बने रहेंगे। आईएएस नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का डीएम बनाया गया। वहीं, भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा की कमान सौंपी गई। वहीं, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को जिलाधिकारी हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया गया है।

प्रयागराज के जिलाधिकारी रहे संजय खत्री को एसीइओ नोएडा बनाया गया। मथुरा केजिलाधिकारी पुलकित खरे को सीईओ नियुक्त किया गया है। अंकित अग्रवाल को अब बिजनौर का डीएम बनाया गया, रवींद्र कुमार मन्दार रामपुर के डीएम बने रहेंगे आप को बता दें कि शुक्रवार को 12 जिलाधिकारी अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।
सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र दिव्या मित्तल जिलाधिकारी मिजार्पुर को जिलाधिकारी बस्ती बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार डीएम रामपुर को जिलाधिकारी बिजनौर बनाया गया था।
लेकिन, शासन ने शनिवार देर रात ट्रांसफर में बदलाव करते हुए उन्हें रामपुर का ही डीएम बने रहने का आदेश जारी किया है। प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी बस्ती को मिजार्पुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अंकित अग्रवाल डीएम एटा को डीएम रामपुर के पद पर तैनाती दी गई थी। लेकिन, शासन ने ट्रांसफर में बदलाव करते हुए अब बिजनौर का जिलाधिकारी बना दिया है।
प्रेम रंजन सिंह को डीएम एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर डीएम बनाकर भेजा गया है। आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन कानपुर देहात की जिलाधिकारी विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं।

आखिरी में उन 25 अफसरों के नाम जो इधर-उधर हुए
अंकित अग्रवाल, रवींद्र कुमार मन्दार, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी, संजय खत्री, पुलकित खरे, नितिन गौड़, आशुतोष कुमार द्विवेदी, विक्रमादित्य सिंह मलिक, नवनीत सिंह चहल, भानुचंद्र गोस्वामी, आलोक सिंह, नेहा जैन, शैलेंद्र कुमार सिंह, राहुल पांडेय, मृदुल चौधरी, मनोज कुमार सिंह, उमेश मिश्र, महेंद्र सिंह तंवर, प्रियंका निरंजन, प्रेम रंजन सिंह, अक्षय त्रिपाठी, रमेश रंजन, सुभाष चंद्र शर्मा, हेमंत राव, नरेंद्र भूषण।
लखनऊ के लोहिया संस्थान में बनेगा किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट