वकीलों ने आपस में घेरा बनाकर पुतला में आग लगा दी
लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ में हजारों की संख्या में वकील सड़कों पर उतर आए। वकीलों ने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हो गई। बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए हनुमान सेतु से परिवर्तन चौक जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया है। गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

जी हां यह घटन गुरुवार सुबह वकीलों ने सभा कर किया। सभा में तय समय में सरकार के खिलाफ पुतला फूंका गया। दोपहर करीब 1.30 बजे ग्लोब पार्क वाले तिराहे पर हजारों की संख्या में वकील इकट्ठा हुए। बताते चले कि वहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही । पर वकीलों ने आपस में घेरा बनाकर पुतला में आग लगा दी। पुलिस ने जलते पुतले को छीनने का प्रयास किया तो पुलिस से और वाकीलो में झडप हुई। सूत्रों के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता के पद से यूपी बार काउंसिल के सदस्य अखिलेश अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है।

हापुड़ कांड को लेकर बार काउंसिल ने रखीं मांगें
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का ट्रांसफर
जिन पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया, उन पर मुकदमा दर्ज हो।
प्रदेशभर में वकीलों के खिलाफ पुलिस ने मनमाने ढंग से झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं, उन्हें खत्म किया जाए।
lucknow: कृषि विभाग के जनपद स्तरीय विशाल रोड शो का सरोजनीनगर ब्लॉक कार्यालय में हुआ समापन

