Deoria Murder Case: देवरिया में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने देवरिया की घटना पर शासन की विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही और संलिप्तता को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट कर इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि काश मुख्यमंत्री जी के दुःख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ पाता।
अखिलेश यादव ने सोमवार को किए ट्वीट में घटना (Deoria Murder Case) की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।
देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 2, 2023
एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।
बता दें कि देवरिया में बेहद सनसनी खेज वारदात हो गई है। जिसमें एक ही गांव के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़ा भी। आज एक पक्ष प्रेम यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला। दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नमक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला।
Deoria Murder Case: सीएम योगी खुद कर रहें घटना की मॉनिटरिंग
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना (Deoria Murder Case) का संज्ञान लिया है। वे स्वयं इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी किया है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।