वाराणसी में मेहमानों का आवागमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) मंगलवार की सुबह कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के गोस्वामी समाज के लालू गिरी, मुन्ना गिरी, रिंकू बाबा, हरिवंश गिरी सहित अन्य लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) से बाबा का जलाभिषेक कराया।

इस दौरान बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) मंदिर परिसर व गंगा गोमती संगम तट पर करायें गये विकास कार्यों से काफी प्रभावित नजर आयें। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव के साथ डॉ. विजय यादव, बीडी यादव और अनुज यादव संग काफी संख्या में लोग दर्शन पूजन में शामिल रहें।
इस दौरान बाबा रामदेव के प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही कई प्रशंसकों ने बाबा रामदेव के साथ फोटो खिंचवाई।

Yoga Guru Baba Ramdev : बीते 10 सितम्बर को भी आयें थे वाराणसी
बता दें कि पिछले दिनों योग गुरु बाबा रामदेव 10 सितंबर को वाराणसी पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, माता अन्नपूर्णा और बाबा काशी कोतवाल काल भैरव के यहां दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।

