Trauma Centre Video: सोशल मीडिया पर ट्रामा सेंटर के वायरल विडियो मामले में एम० टी०एस० सुपरवाइजर बिजेंद्र नाथ पाण्डेय एवं कर्मचारियों ने स्पष्टीकरण दिया है। सुपरवाइजर ने कर्मचारियों संग एक विडियो जारी करते हुए वायरल विडियो का खंडन किया है। बताया कि हमारे खिलाफ षणयंत्र किया जा रहा है।
बताया कि हमलोग आपस में हंसी ठिठोली कर रहे थे। इस दौरान किसी ने इस घटना का विडियो वायरल [Trauma Centre Video] कर दिया। एक कथित मीडिया चैनल द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। हमलोगों ने कोरोना काल के दौरान कई-कई घंटों तक नौकरी किया। उस समय ये लोग नहीं दिखाई दिए। अब ये लोग हमारा विडियो गलत रूप से प्रचारित कर रहे हैं। जिस समय पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी। उस समय हमलोगों ने जनता की सेवा की।
कर्मचारियों ने आक्रोशित मन से एक स्वर में कहा कि जिस न्यूज़ चैनल ने हमारे खिलाफ कूटनीति रची है। उसके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगे।
Trauma Centre Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विडियो
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि कोरोना काल के दौरान ट्रामा सेंटर के सुपरवाइजर अपने कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। अब इस विडियो का कर्मचारियों व सुपरवाइजर ने खंडन किया है।